फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व ट्रक की भिड़ंत में नेवी से रिटायर्ड जवान की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोहारू रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप रविवार रात ट्रक व कार के बीच टक्कर हो गई। घटना में कार सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई व एक घायल हो गया। घायल को दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मृतक की पहचान हड़ौदी निवासी सुखबीर (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में करवाया। पुलिस ने मृतक के चचेरा भाई सुखदेव के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विकास आई 20 कार में सवार होकर अपने अन्य परिचित के साथ दादरी से गांव हड़ौदी जा रहा था। इसी दौरान लोहारू रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप रात करीब दस बजे कार व ट्रक के बीच टक्कर हो गई। घटना में सुखवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों की मदद से दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने पूर्व सैनिक सुखबीर को मृत घोषित कर दिया और घायल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस आरोपी को तलाश करने में जुटी है।
------
दो बच्चों व बुजुर्ग मां-बाप से छिना एकलौता सहारा -
मृतक के चचेरे भाई सुखदेव ने बताया कि सुखबीर नेवी से रिटायर्ड था। उसका पांच वर्षीय लड़का व सात वर्षीय लड़की दो संतानें हैं। करीब दो साल पहले ही सुखबीर नेवी से रिटायर हुआ था। रिटायर होने के बाद वह गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। सुखबीर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक के परिजनों ने बताया कि गत 25 जून को ही सुखबीर की मौसी का बीमारी के चलते देहांत हुआ था। अभी उसकी अंतिम रस्म क्रिया भी नहीं हुई थी कि कि सुखबीर का इस दुर्घटना में देहांत हो गया।
विज्ञापन

-----
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने सुखबीर को मृत घोषित कर दिया और घायल को पीजीआई रेफर कर दिया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रक चालक की तलाश जारी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-- राकेश कुमार, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, सदर थाना दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें