फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 माह बाद चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, टीम के साथ दुकानदारों की हुई नोंकझोंक

सार

सुबह की शिफ्ट में टीम ने डेढ़ घंटे तक अभियान चलाया और दो ट्रॉली सामान जब्त किया। वहीं, दोपहर की शिफ्ट में टीम ने दोबारा उस रोड को कवर किया जहां सुबह कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
नप टीम को देखकर तंग गलियों में घुसते रेहड़ीधारक। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी। 16 माह के लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद अधिकारियों ने डीसी प्रदीप गोदारा के आदेशों पर अमल करते हुए वीरवार को शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया। दो शिफ्ट में चलाए अभियान के दौरान टीमों ने नगर परिषद की हद में रखा दुकानदारों का सामान जब्त किया। इस दौरान कार्रवाई का विरोध कर रहे दुकानदारों की टीम में शामिल कर्मचारियों से नोक-झोंक भी हुई, लेकिन टीम ने अभियान के साथ सामान जब्त करने की कार्रवाई जारी रखी। नप ईओ सुमनलता ने बताया कि शहर में नियमित रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एक टीम का गठन भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित रोड सेफ्टी की बैठक में डीसी प्रदीप गोदारा ने नगर परिषद को शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापक स्तर पर मुहिम चलाने के आदेश दिए थे। डीसी के आदेशों पर ईओ ने कार्यालय पहुंचकर शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए टीम का गठन किया और वीरवार सुबह टीम को बाजार में उतार दिया। सुबह की शिफ्ट में टीम ने डेढ़ घंटे तक अभियान चलाया और दो ट्रॉली सामान जब्त किया। वहीं, दोपहर की शिफ्ट में टीम ने दोबारा उस रोड को कवर किया जहां सुबह कार्रवाई की गई थी। दोपहर के समय भी वहां हालात सुबह जैसे मिले। इस पर संज्ञान लेते हुए टीम ने दुकानों के बाहर नगर परिषद की जमीन पर रखे सामान को जब्त कर लिया।
बस स्टैंड रोड के दुकानदारों ने टीम की कार्रवाई का विरोध किया और सामान जब्त करने में भेदभाव करने का आरोप लगाया। हालांकि टीम में शामिल अधिकारियों ने उक्त दुकानदारों को समझाकर शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद टीम उनका विरोध दरकिनार करते हुए आगे बढ़ गई और सामान जब्त करने की कार्रवाई जारी रखी। शाम करीब चार बजे अभियान खत्म किया गया और दोपहर की शिफ्ट में भी करीब दो ट्रॉली सामान जब्त हुआ।
विज्ञापन

दो ट्रैक्टरों के साथ 20 कर्मचारी पहुंचे सामान जब्त करने
दोनों शिफ्ट में अतिक्रमण हटाने वाली टीम दो ट्रैक्टरों के साथ बाजार की सड़कों पर पहुंची। टीम में 20 कर्मचारी शामिल रहे। दोनों शिफ्ट में अभियान की शुरुआत नप कार्यालय के सामने से की गई और इसके बाद टीम वाया परशुराम चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड क्षेत्र तक पहुंची। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही कार्रवाई से बचने के लिए ज्यादातर रेहड़ी चालक मार्केट की तंग गलियों में घुस गए।
शहर में इन सड़कों पर है अतिक्रमण
लंबे समय से नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया था और इसका फायदा अतिक्रमणकारियों ने खूब उठाया है। बस स्टैंड रोड के अलावा कोर्ट रोड, पुुना झज्जर रोड, काठमंडी, रेलवे रोड, हीरा चौक क्षेत्र की सड़कों पर अतिक्रमण है। नप ने अभियान की शुरुआत मुख्य बस स्टैंड रोड से की है और अन्य सड़कों पर कार्रवाई के लिए जल्द टीम पहुंचेगी।
स्टाफ की कमी बनेगी नियमित अभियान में बाधा
इस समय नगर परिषद के पास स्टाफ की कमी बनी हुई है। बीआई समेत कई अधिकारियों के पद खाली हैं। कई दफा अतिक्रमण अभियान के दौरान कई तकनीकी समस्याएं सामने आ जाती हैं। जिनका समाधान बिल्डिंग शाखा के अधिकारी ही करते हैं। दूसरी ओर स्टाफ की कमी के कारण नियमित अभियान चलाने में भी बाधा आ सकती है।
डीसी ने रोड सेफ्टी की बैठक में अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। इसके तहत हमारी टीमों ने वीरवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और इसके लिए हमने स्पेशल टीम भी गठित की है।
विज्ञापन

-सुमनलता, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें