फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार एक्सप्रेस ट्रेनों के दादरी स्टेशन पर ठहराव के लिए रेल मंत्री ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

विज्ञापन
दादरी रेलवे स्टेशन। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने संज्ञान लेते हुए निदेशालय से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन राजदीप फौगाट के मांग उठाने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रेल, संचार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री को 20 दिसंबर को पत्र लिखा था। रेल मंत्री ने इस पत्र का जवाब देते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

ट्रेनों के दादरी स्टेशन पर ठहराव की मांग परवान चढ़ने से वैष्णो देवी समेत अहमदाबाद, अजमेर, चंडीगढ़ और अमृतसर जैसे शहरों का सफर आसान हो जाएगा। इस समय इन चार एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने के लिए जिले के यात्रियों को भिवानी और रेवाड़ी जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ रही है। इससे समय के साथ शारीरिक परेशानी भी उठानी पड़ती है। दिसंबर में ही हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन राजदीप फौगाट ने डिप्टी सीएम के समक्ष इन ट्रेनों का ठहराव करवाने की मांग की थी। इस मांग पर संज्ञान लेकर डिप्टी सीएम ने पत्र रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को लिखा था। इस पत्र में डिप्टी सीएम ने गाड़ी संख्या 9415-9416 (अहमदाबाद-कटड़ा), अजमेर-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली गरीब रथ (गाड़ी संख्या 09683), गाड़ी संख्या 09611 और गाड़ी संख्या 9613-9614 ( अजमेर-अमृतसर) ट्रेन के ठहराव की मांग की थी। इन ट्रेनों का ठहराव होने से दादरी जिले की चंडीगढ़ समेत कई शहरों से सीधा जुड़ाव हो जाएगा और यहां पहुंचने के लिए यात्रियों को स्टेशन पर उतरकर बार-बार ट्रेन नहीं बदलनी पड़ेगी।
तीन हजार यात्री प्रतिदिन करते हैं सफर
रेलवे स्टेशन की सुविधाओं में रेलवे ने विस्तार किया है। इसके तहत प्लेटफार्म नंबर दो बनाया गया है और यहां फुट ओवरब्रिज भी बनाया गया है। दादरी स्टेशन की अगर बात करें तो प्रतिदिन करीब तीन हजार यात्री सफर करते हैं। रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन दस सवारी और दस मालगाड़ी गुजरती हैं।
विज्ञापन

अब ऐसे करना पड़ता है सफर
जिले के किसी यात्री को इन चार एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करना हो तो उसे भिवानी या रेवाड़ी रेलवे स्टेशन जाना पड़ेगा। दादरी से गुजरने के बाद भी इन ट्रेनों का दादरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है। इन ट्रेनों के ठहराव की मांग लंबे समय से उठ रही है।
रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों के ठहराव के लिए मैंने दिसंबर में रेल मंत्री को पत्र लिखा था। उन्होंने इसके जवाब में मुझे पत्र भेजकर निदेशालय से विस्तृत रिपोर्ट मांगने की जानकारी दी है। दादरी स्टेशन पर जल्द इन ट्रेनों का ठहराव संभव है। - दुष्यंत चौटाला, डिप्टी सीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें