फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष की तर्ज पर महिलाओं के लिए भी आयोजित हो प्रो-कबड्डी लीग

विज्ञापन
महिला कबड्डी मैच का दृश्य। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी में आयोजित 68वीं सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने पहुंचीं विभिन्न राज्यों की खिलाड़ियों ने महिलाओं के लिए भी पुरुष की तर्ज पर प्रो-कबड्डी लीग शुरू करने की मांग की है। संवाददाता से बातचीत में इन महिला खिलाड़ियों और कोच का दर्द झलका। उन्होंने एक सुर में कहा कि अगर ऐसा हो जाए तो कई प्रतिभावाना खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी और गुमनामी का जीवन जीने से वो बच जाएंगी। राष्ट्रीय स्तर तक टूर्नामेंट खेल चुकीं इन खिलाड़ियों का कहना है कि महिलाओं की प्रो-कबड्डी लीग होने से उन्हें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा और खेल कौशल में भी निखार आएगा। राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ियों से हुई संवाददाता की बातचीत पर विशेष रिपोर्ट....
विज्ञापन

जानिए.....बातचीत के दौरान क्या बयां की टीस -
1 - अगर महिलाओं के लिए भी पुरुष की तर्ज पर प्रो कबड्डी लीग हो तो वाकई प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, इससे नई खिलाड़ी भी सामने आएंगी। जिसका फायदा देश को भी मिलेगा। महिला खिलाड़ी भी पुरुष खिलाड़ियों की तर्ज पर सम्मान व ख्याति पा सकेंगी।
- सत्यवती, दिल्ली महिला कबड्डी टीम कोच।
2 - पुरुषों की तर्ज पर अगर महिला खिलाड़ियों के लिए भी प्रो कबड्डी जैसे टूर्नामेंट का आयोजन हो तो युवा महिला खिलाड़ी भी कबड्डी के खेल की तरफ आकर्षित होंगी। जिससे नई-नई प्रतिभा देखने को मिलेंगी और वो देश के लिए उच्च स्तर का प्रदर्शन कर सकेंगी।
विज्ञापन

- रविंद्र, महिला कबड्डी कोच।
3- अगर महिला प्रो कबड्डी का आयोजन होता है तो इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। जिससे उनका अनुभव हमें जानने का मौका मिलेगा। पुरुषों की तर्ज पर महिलाओं के लिए भी प्रो कबड्डी लीग का आयोजन किया जाना चाहिए।
- भावना, जूनियर एशियन चैंपियनशिप प्रतिभागी।
4 - कई बार बड़े टूर्नामेंट में मौका न मिलने के कारण एक अच्छा खिलाड़ी भी अपनी छाप नहीं छोड़ पाता। प्रो कबड्डी लीग इस दिशा में एक अच्छा मंच है। अगर महिला प्रो कबड्डी लीग का आयोजन होता है तो इससे उन्हें खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और पुरुषों की तरह ख्याति मिलेगी।
विज्ञापन

- अंजली, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप प्रतिभागी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें