फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लचर सीवरेज व्यवस्था : वार्ड 16 के तीन गलियों में दस सीवर मैनहोल ओवरफ्लो

विज्ञापन
वार्ड में ओवरफ्लो करता सीवर मैनहोल। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में लचर सीवरेज व्यवस्था के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जुलाई में हुई बारिश के बाद वार्ड-16 की तीन गलियों में सीवरेज व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है। इन गलियों में दूषित पानी भरने से सौ से अधिक मकानों में रहने वाले पांच सौ से अधिक लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए रोष जताया। लोगों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वार्ड 16 की तीन गलियों में एक साल से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। इन गलियों 18 सीवर मैनहोल हैं, जिनमें से 10 ओवरफ्लो हो रहे हैं, जबकि तीन मैनहोल के ढक्कन क्षतिग्रस्त हैं। यहां से प्रतिदिन दो हजार वाहन चालक और लोग गुजरते हैं जिन्हें समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के सामने दूषित पानी भरने से उनकी ग्राहकी पर प्रभाव पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर वे पार्षद से लेकर जेई, एसडीओ और एक्सईएन तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें समस्या से छुटकारा नहीं मिला है। बारिश के बाद यहां और भी गंभीर स्थिति हो गई है। लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है।
लोग बोले: एक साल से झेल रहे दंश, अब तक नहीं बदले हालात
सीवर समस्या एक साल से बनी हुई है। दूषित पानी के कारण दुर्गंधमय माहौल में रहना भी मुश्किल हो गया है। दुकानों के सामने दूषित पानी भरने से ग्राहकी पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

विनोद
वार्ड में सीवर लाइन ओवरफ्लो कर रही हैं और दूषित पानी भरने से बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। सीवर ओवरफ्लो के कारण दूषित पानी घरों के सामने भर जाता है, लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
सुमित्रा
वार्ड में सीवर लाइन का दूषित पानी ओवरफ्लो होकर गली में भरा रहता है। लोग समस्या से परेशान हैं। गली से दुपहिया वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
कविता
सीवरेज व्यवस्था खराब होने के कारण लोगों को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इस समस्या को लेकर वे कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है ।
मुनीष कुमार
सीवर समस्याओं का समाधान हम लगातार कर रहे हैं। वार्ड-16 में अगर समस्या है, तो जल्द टीम भेजकर समाधान करवा दिया जाएगा। प्रतिदिन हमारी टीमें शहर में सीवर ब्लॉकेज खोल रही हैं।
विज्ञापन

अरुण कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें