फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बिना मास्क लगाए 55 लोगों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम ने बिना मास्क लगाए 55 लोगों के किए चालान
विज्ञापन

चरखी दादरी।
कोरोना के नए वैरिएंट के प्रति लोगों को जागरूक करने व सख्ती बरतते हुए पुलिस ने नगर के विभिन्न भागों में शनिवार को 55 लोगों के मास्क न लगाने पर चालान किए। इस दौरान मास्क भी बांटे गए।
विज्ञापन

यातायात पुलिस टीम इंचार्ज राम सिंह व एएसआई कृष्ण कुमार ने रोहतक चौक, लाजपतराय चौक, चिड़ियाव अन्य भागों में खासकर दोपहिया वाहनों को रुकवाया। इस दौरान इन लोगों को जागरूक भी किया गया और चालान भी किए गए। नए वैरिएंट को लेकर अब जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। पुलिस टीम ने नगर के विभिन्न भागों में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। पुलिस इंचार्ज राम ङ्क्षसह ने कहा कि लोग कोरोना के प्रति लापरवाही न बरतें। मास्क का नियमित इस्तेमाल करें। घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि शनिवार को विभिन्न चौराहों पर बिना मास्क मिले 55 लोगों के चालान किए गए हैं। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों के कागजात आदि भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें