फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 ट्यूबवेल ऑपरेटर्स की सेवा की बहाल, धरना खत्म

विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर धरना पर मौजूद ऑपरेटर्स - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से नौकरी से हटाए 66 कर्मचारियों की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं। इसके साथ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर्स ने अपना धरना समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

यूनियन प्रधान राजबीर शर्मा ने बताया कि विभाग ने ट्यूबवेल ऑपरेटर्स को फिर से सेवा में ले लिया है। कर्मचारियों की सभी मांगे मान ली गई हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही जनस्वास्थ्य विभाग ने इन ऑपरेटर्स को बिना कोई नोटिस दिए नौकरी से हटा दिया था। इसके विरोध में ऑपरेटर्स ने जनस्वास्थ विभाग के कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को विभाग ने इनकी सेवाओं को बहाल कर दिया है। ब्लॉक प्रधान राजबीर शर्मा ने बताया कि कर्मचारी पिछले 15 वर्षों से पार्ट-टाइम काम करते आ रहे हैं। इस अवसर पर धर्मवीर, अंकित, सुरेंद्र, सुरेश, रोहताश, धमेंद्र, जगवीर चांदनी,अमित, सतीश, सोमबीर, राकेश, विनोद, जगदीश, राजेश आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें