फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, भयमुक्त होकर मतदान करने का दिया संदेश

Sat, 18 May 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा में पैदल मार्च निकालते अर्द्धसैनिक और पुलिस जवान। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस सतर्क है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन जिला पुलिस की ओर से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। फ्लैग मार्च के जरिये पुलिस टीमों ने जिलावासियों को भय मुक्त होकर निष्पक्ष मतदान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता एएसआई पवन यादव ने बताया कि पुलिस टीम की टुकड़ी व अर्द्ध सैनिक बलों ने नागरिकों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि बाढड़ा क्षेत्र में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल में तैनात जवानों ने पैदल मार्च भी निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर इलाके की कानून व शांति व्यवस्था भी जानी।
एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि 25 मई को प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही हरियाणा निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू की गई। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर और गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि मतदाता निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। हर जगह पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। जिला पुलिस के खुफिया विभाग संदिग्ध किस्म के लोगों व सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन




सुरक्षा की भावना होगी मजबूत
डीएसपी मुख्यालय विनोद शंकर ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करें तो उसकी सूचना पुलिस को दें। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ने युवाओं से भी कानून व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की और किसी प्रकार अफवाह न फैलाने और उनसे बचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें