झोझूकलां में फसल खरीद शुरू होने पर खुशी जताते किसान।
झोझूकलां। अनाज मंडी में फसल खरीद कार्य शनिवार से दोबारा शुरू हो गया है। एमएसपी खरीद गारंटी कानून मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के समक्ष यह मांग उठाई गई थी, जोकि शनिवार को परवान चढ़ी गई। प्रतिनिधिमंडल ने उपयुक्त का आभार जताया और झोझूकलां मंडी पहुंचकर किसानों व आढ़तियों से बातचीत की।
मोर्चा प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी घिकाड़ा के नेतृत्व में कटार सिंह, दिलबाग सिंह, सुमित जाखड़, ओम आदि लोग दौरा करने मंडी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद के दौरान बार-बार मंडी बंद होने से एक हजार किसान सरकारी दाम पर अपनी सरसों की फसल बेचने से वंचित रह गए थे। किसानों की इस मांग को पूरा करने के लिए भाकियू ने खरीद दोबारा शुरू करने की मांग उठाई। अब शनिवार को फिर से सरकारी फसल खरीद शुरू कर किसानों को गेटपास दिए गए।
भाकियू प्रतिनिधिमंडल एवं झोझूकला अनाज मंडी के आढ़ती प्रधान रमेश कुमार, पवन कुमार, बिल्लू, मनीष सांगवान, अभिषेक सांगवान, धर्मेंद्र गुडाना, सुनील, सुधीर सांगवान, सतीश, अरविंद, पप्पू यादव आदि ने उपायुक्त का आभार जताया। जगबीर घसौला ने कहा कि झोझूकलां अनाज मंडी में सुविधाओं का टोटा होने से किसानों को पीने के पानी तक की सुविधा नहीं मिल रही है। सरकार को मंडी को पक्का करके आधुनिक मंडी की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिए।