फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 योजनाओं के लाभपात्रों से पीएम 31 को करेंगे सीधा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभपात्रों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए जिलास्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। यह बात मुख्य सचिव संजीव कौशल ने उपायुक्त श्यामलाल पूनिया के साथ आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, पोषण अभियान, जल जीवन मिशन, उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, वन नेशन वन राशनकार्ड, जन आरोग्य, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि स्कीम आदि के लाभ पात्रों से नरेंद्र मोदी सीधी बात करेंगे। इस दिन प्रधानमंत्री शिमला में होंगे और वहीं से इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने वीसी रूम में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग की योजनाओं के लाभपात्रों से संपर्क करें और उनको इस कार्यक्रम की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि कुल 13 स्कीम इस कार्यक्रम के लिए निर्धारित की गई हैं, जो कि आम जनता से सीधी जुड़ी हुई हैं। अधिकारी पात्र नागरिकों को विस्तार से इसके बारे में समझाएं। वे प्रधानमंत्री को बताएंगे कि उन्हें सरकार की योजना से कितना लाभ हुआ है और भविष्य में लोगों की भलाई के लिए और कौन से कदम उठाए जा सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि 31 मई को सुबह 9.45 मिनट पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा और जिले के प्रमुख जन प्रतिनिधियों को भी इसमें आमंत्रित किया जाएगा।
वीसी में ये रहे मौजूद -
वीसी में नगराधीश नरेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक राजेश कुमार, सहायक रामनिवास, बीरेंद्र हुड्डा, कृषि उपनिदेशक डॉ. बलवंत सहारण, सुशासन सहयोगी दिनेश मल्लाह, योजना अधिकारी दीवान सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी गीता सहारण, डॉ. अंकुर गुप्ता, यक्ष तेवतिया व नितिन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें