फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राजकीय कॉलेज व कोर्ट कॉम्प्लेक्स के लिए जगह चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लघु सचिवालय भवन के बाद जिला मुख्यालय पर बनने वाले कोर्ट कॉम्प्लेक्स और राजकीय महाविद्यालय के भवन के लिए प्रशासन ने जगह चिह्नित कर ली है। राजकीय कॉलेज के भवन का निर्माण 8 एकड़ 3 कनाल 5 मरले पर तो कोर्ट कॉम्प्लेक्स का निर्माण 23.69 एकड़ जगह पर करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले छह माह में जिले में विकास परियोजनाओं ने गति पकड़ी है। जिला प्रशासन के एकतरफ चरणबद्ध तरीके से शहर की बरसाती पानी समेत सीवर व पेयजल परियोजनाओं पर काम शुरू करवा चुका है तो वहीं दूसरी तरफ सरकारी भवनों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिए हुए है। अब सेक्टर-11 में राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए जगह चिह्नित की गई है। लोकसभा चुनाव के बाद जगह उच्च शिक्षा विभाग के नाम यह जगह ट्रांसफर करवाई जाएगी। इसके बाद आठ एकड़ तीन कनाल और पांच मरले जमीन पर बनने वाले महाविद्यालय के भवन का एस्टीमेट तैयार करवाया जाएगा।


कोर्ट परिसर के साथ रिहायशी आवास भी बनेंगे
नए लघु सचिवालय के पास ही कोर्ट कॉम्प्लेक्स के भवन के लिए जगह चयन की गई है। नया भवन बनने पर यहां रिहायशी सुविधा भी दी जाएगी।


किसान मॉडल स्कूल में तीन साल से चल रहा राजकीय महाविद्यालय
प्रदेश सरकार तीन साल पहले ही जिला मुख्यालय पर राजकीय कॉलेज शुरू कर चुकी है। यह कॉलेज भैरवी स्थित किसान मॉडल स्कूल के भवन में चल रहा है।
-



दादरी में 8 एकड़ 3 कनाल 5 मरले जमीन पर राजकीय कॉलेज भवन बनाया जाएगा और जगह चिह्नित की जा चुकी है। कोर्ट कॉम्प्लेक्स का निर्माण 23.69 एकड़ जमीन पर करवाया जाएगा। -
विज्ञापन
विज्ञापन

मनदीप कौर, डीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें