फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप के कचरा डालने पर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों ने दिल्ली-नारनौल मुख्यमार्ग पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नप के कचरा डालने पर बिफरे लोगों दिल्ली-नारनौल मुख्यमार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन

चरखी दादरी। नगर परिषद के कचरा डालने पर महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप झुग्गी-झोपड़ियां में रहने वाले लोगों ने बुधवार को दिल्ली-नारनौल मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस टीम ने लोगों को आश्वस्त कर करीब 35 मिनट बाद जाम खुलवाया। इससे पहले ट्रैफिक पुलिस टीम ने एसएचओ से फोन पर लोगों की बात करवाकर आश्वासन दिलाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें भविष्य में यहां कचरा न डालने और पहले डाले जा चुके कचरे का उठान करवाने का आश्वासन मिला और इसी आश्वासन पर उन्होंने जाम खोला। इससे पहले जाम के चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप झुग्गियों में रहने वाले लोग नगर परिषद के कचरा डालने से परेशान हैं। सुबह 10:20 बजे वो समस्या को लेकर दिल्ली-नारनौल मुख्यमार्ग पर उतर आए और अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। करीब दस मिनट बाद ही ट्रैफिक पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने लोगों से जाम लगाने का कारण पूछा। उस दौरान लोगों ने बताया कि यहां करीब 50 से अधिक झुुग्गियां हैं और नगर परिषद की टीम पिछले दस दिन से झुग्गियों के समीप शहर का कचरा डालकर जा रही है। लोगों ने बताया कि इसके कारण दुर्गंधमय वातावरण बना है और बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं। लोगों ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी को बताया कि वो कई बार टीम को यहां कचरा न डालने की बात बोल चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी यहां लगातार कचरा डाल रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रैफिक पुलिस टीम इंचार्ज एसआई कृष्ण कुमार ने एसएचओ बलबीर सिंह को स्थिति से अवगत करवाया। सिटी एसएचओ ने पहले नप अधिकारी से फोन पर बात की और इसके बाद लोगों को यहां डाले गए कचरे का जल्द उठान करवाने और भविष्य में कचरा न डालने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर लोगों ने आपस में बात की और 12:55 बजे जाम खोल दिया। ट्रैफिक पुलिस टीम करीब दस मिनट बाद ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करवाकर लौटी।
बच्चे पड़ रहे बीमार, खाना खाने का भी नहीं करता मन
जामस्थल पर मौजूद ज्योति, सोनी, सीमा, चंद्रवती, कोकिला, धूप सिंह, जोगेंद्र, बीरू, संतू, नरेंद्र, मनमोहन, गोसाई और दिलबाग आदि ने बताया कि कचरे के कारण माहौल दुर्गंधमय बना है और उनके बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। इससे यहां बीमारियों के पैर पसारने का अंदेशा है। लोगों ने बताया कि कचरे से उठती दुर्गंध के कारण झुग्गियों में रहने और खाना खाने तक का मन नहीं करता। नप अधिकारियों को समस्या से निजात दिलानी चाहिए।
200 से अधिक वाहन फंसे
जाम में इस मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन अधिक होता है। बुधवार सुबह करीब 35 मिनट तक ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही और इसके चलते भारी वाहनों की सड़क के दोनों ओर लंबी कतार लग गई। जाम के कारण 200 से अधिक वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि छोटे वाहन चालक शहर की अंदरूनी सड़कों से होकर गुजर गए।
विज्ञापन

वर्जन::
सिटी एचएसओ ने नप अधिकारी से बातचीत कर लोगों को समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया और इसके बाद उन्होंने जाम खोल दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। जाम खुलने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करवाकर ही हमारी टीम वहां से लौटी।
कृष्ण कुमार, एसआई, ट्रैफिक थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें