फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत : कचरा निस्तारण के लिए वेस्ट कलेक्शन सेंटर बनाएंगे ग्रामीण

विज्ञापन
झोझूकलां में आयोजित पंचायत में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
झोझूकलां। कस्बे में गहराई कचरा निस्तारण की समस्या को लेकर रविवार सुबह ग्रामीणों ने डाकघर में पंचायत आयोजित की। कन्नी-13 प्रधान सूरजभान की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में कस्बा के मौजिज लोगों समेत 300 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। करीब एक घंटे चली पंचायत में सर्वसम्मति से कलियाणा रोड पर ग्राम पंचायत की 22 एकड़ जमीन है, उसमें वेस्ट कलेक्शन सेंटर बनाने और इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कचरे की समस्या को लेकर पंचायत सुबह साढ़े नौ बजे आयोजित हुई और साढ़े दस बजे इसका समापन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे कन्नी प्रधान सूरजभान ने बताया कि पंचायत में वेस्ट कलेक्शन सेंटर बनाने के लिए तालाब जोहड़ पहाड़ के पश्चिम की तरफ की जगह चिह्नित की गई। गौरतलब है कि झोझूकलां के ग्रामीण गांव के कचरे को एकत्रित कर पास के गांव कलाली स्थित पहाड़ के गड्ढों में डालते थे, लेकिन कलाली गांव के लोगों ने वहां पर कचरे का निष्पादन करवाने से मना कर दिया। इसके बाद से कस्बा का कचरा डालने के लिए जगह की कमी बनी हुई है। दो दिन पूर्व ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर बीडीपीओ सुभाषचंद्र से बात की थी और इसके बाद रविवार को गांव में पंचायत करने का निर्णय लिया गया। पंचायत में दलबीर गांधी, सोम, गजेंद्र, वेदप्रकाश, सूरजभान, हरिकिशन व अशोक समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें