चरखी दादरी। जिला के विभिन्न भागों में सोमवार को भी बूंदाबांदी हुई। दादरी शहर में एक एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से अब गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम खुशगवार बना हुआ है। बारिश से बाजरा की अगेती व कपास की फसलों में नुकसान होने का अनुमान है।
पिछले तीन दिनो से बूंदाबांदी का दौर चला रहा है। रविवार को शहर में एक एमएम बारिश दर्ज की गई थी। शनिवार को आठ व सोमवार को एक एमएम बारिश दर्ज की गई है। लगातार तीन दिनो से बूंदाबांदी होने से मौसम से गर्मी खत्म हो गई है। लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिल रही है। शहर की सीवर लाइनें ऊपर तक भरी होने की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है जिससे लोगों को सड़क व गलियों से गुजरने में दिक्कत बन रही है। शहर से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। प्रेमनगर कॉलोनी में सीवर मेनहॉल ऊपर तक भर गए हैं। गलियों में दूषित पानी भर जाता है जिससे लोगों को दिक्कत बन रही है। विभाग की मशीन के जरिये पानी को निकाला जा रहा है लेकिन फिर वहीं स्थिति बन जाती है। पानी की निकासी के लिए जगह ही नहीं है।