फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका चाहिए या ग्राम पंचायत, इसके लिए प्रशासन ने बाढड़ा व हंसावास में शुरू की सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा व हंसावास खुर्द नगरपालिका रहेगा या ग्राम पंचायत, यह तय के लिए जिला प्रशासन ने सर्वे शुरू कर दी है। शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डीसी श्यामलाल पूनिया को इस संदर्भ में आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री के आदेश की पालना करते हुए प्रशासन ने सर्वे के लिए सभी 11 वार्डों में टीमें उतार दी हैं। पहले दिन टीमों ने घर-घर जाकर लोगों से नगरपालिका और ग्राम पंचायत को लेकर उनका पक्ष जाना। सोमवार को प्रशासन यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भेज देगा और बुधवार को इस संबंध में सरकार कोई फैसला ले सकती है।
विज्ञापन

सीएम के आदेश के बाद जिला उपायुक्त ने एडीसी की अध्यक्षता में जनमत जानने के लिए सभी 11 वार्डों के लिए टीमों का गठन कर उन्हें फिल्ड में उतार दिया। बाढड़ा एसडीएम की देखरेख में यह कार्य होगा जबकि तहसीलदार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। टीमों को ग्राउंड में उतारने से पहले उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। डीसी स्वयं इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बाढड़ा व हंसावास खुर्द के ग्रामीणों के मांगपत्र पर शुक्रवार को दादरी में आयोजित रैली में सीएम मनोहर लाल ने संज्ञान लेकर जिला प्रशासन को सर्वे के आदेश दिए थ। मुख्यमंत्री ने इसकी रिपार्ट सोमवार तक भेजने के आदेश दिए थे, ताकि बुधवार तक सरकार जनप्रतिनिधियों से मंथन के बाद अपना फैसला ले सके। इसके बाद जिला उपायुक्त श्यामलाल पूनिया के निर्देशों पर देर शाम ही एडीसी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें शिक्षा विभाग व राजस्व विभाग के 71 कर्मियों को सर्वे का प्रशिक्षण दिया गया और शनिवार को 54 कर्मियों को घर-घर भेजा गया। 17 कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन

- 5500 मतदाता किए जाएंगे कवर -
सर्वे के दौरान 5500 मतदाताओं को कवर किया जाएगा। सर्वे टीम की ओर से जो रिकॉर्ड मुहैया करवाया जाएगा, उसकी अधिकारी स्वयं मॉनीटरिंग करेंगे। एसडीएम डा. संजय कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारियों को सर्वे के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। संबधित वार्ड की पूरी जानकारी देकर वार्डों में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें