फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में नौसेना के जवान के साथ मारपीट: बदमाशों में डायल 112 के सामने मार गाड़ी का टक्कर, तीन पर केस दर्ज

Mon, 27 Nov 2023 10:39 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

नौसेना जवान ने बताया कि इसके बाद पुलिस टीम के वाहन के साथ वो अपनी कार लेकर बाढड़ा थाने में जा रहा था। उसी दौरान पिकअप कैंपर से उसकी कार को टक्कर मारी गई। इससे कार में और नुकसान हो गया। विकास ने बताया कि इसके बाद वह क्षतिग्रस्त वाहन लेकर थाने पहुंचा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में विवाह में शरीक होने आए भिवानी जिले के मनफरा निवासी नौसेना जवान के साथ दबंगई करने का मामला सामने आया है। नौसैनिक का आरोप है कि पहले तीन युवकों ने उसकी कार का शीशा तोड़ दिया और इसके बाद थाना जाते समय महेंद्रा पिकअप कैंपर से डायल 112 टीम के सामने उनकी कार को टक्कर मार क्षतिग्रस्त किया गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मनफरा निवासी विकास ने बताया कि वह बाढड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची बारात में आया था। उसके साथ उसका भाई अंकित भी था। विकास ने बताया कि विवाहस्थल के समीप खड़ी उसकी कार का बंसीलाल, राहुल और सचिन ने अगला शीशा तोड़ दिया। इसके चलते उसने डायल 112 पर कॉल की। सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

नौसेना जवान ने बताया कि इसके बाद पुलिस टीम के वाहन के साथ वो अपनी कार लेकर बाढड़ा थाने में जा रहा था। उसी दौरान पिकअप कैंपर से उसकी कार को टक्कर मारी गई। इससे कार में और नुकसान हो गया। विकास ने बताया कि इसके बाद वह क्षतिग्रस्त वाहन लेकर थाने पहुंचा। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में बंसीलाल, राहुल और सचिन के खिलाफ धारा 427, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें