फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी पुलिस की कार्रवाई: मकान से अंग्रेजी शराब की 134 पेटियां बरामद, मुखबिर की सूचना पर मारा छापा

Mon, 27 Nov 2023 10:33 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

एसएचओ कप्तान सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मांढी पिरानू पहुंची। रोहित उर्फ जोनी को साथ लेकर सांझे मकान का कमरा चेक किया गया। कमरे में मैकडॉल मार्का की 88 पेटी, आईबी की 18 पेटी और मैकडॉल मार्का के पव्वों की 28 पेटी बरामद हुईं।
विज्ञापन
बाढ़ड़ा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के बाढड़ा थाना क्षेत्र के मांढी पिरानू गांव स्थित एक मकान से पुलिस ने अलग-अलग मार्का की अंग्रेजी शराब की 134 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस टीम ने दूसरे मकान में मौजूद आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। इस संबंध में मांढी पिरानू निवासी रोहित उर्फ जोनी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढड़ा थाना की एक टीम रविवार रात अपराध की रोकथाम के लिए क्रांतिकारी चौक पर मौजूद थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मांढी पिरानू निवासी रोहित उर्फ जोनी ने अपने ताऊ व उसके साझे मकान के कमरे में काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी हुई हैं। अगर दबिश दी जाए तो शराब पकड़ी जा सकती है।

इसके बाद एसएचओ कप्तान सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मांढी पिरानू पहुंची। रोहित उर्फ जोनी को साथ लेकर सांझे मकान का कमरा चेक किया गया। कमरे में मैकडॉल मार्का की 88 पेटी, आईबी की 18 पेटी और मैकडॉल मार्का के पव्वों की 28 पेटी बरामद हुईं। पुलिस ने 134 पेटी को कब्जे में लेकर आरोपी को काबू कर लिया। उसके खिलाफ बाढड़ा थाने में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें