फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : प्रत्याशी तीन जगह कर सकेंगे रैली, 12 जगहों पर होर्डिंग्स लगाने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नामांकन और चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। पहले जहां प्रत्याशी चेहरे की तरफ ध्यान देने की बात कहकर वोटर्स को अपने पक्ष में कर रहे थे तो अब वो अपने चुनाव चिह्न को ध्यान में रखने की बात कह रहे हैं। कोई पैदल तो कोई वाहन में सवार होकर चुनाव प्रचार में जुटा है। दूसरी ओर प्रशासन ने भी प्रत्याशियों के लिए रैली स्थल और होर्डिंग्स लगाने के स्थान तय कर दिए हैं। इनके अलावा किसी भी संस्थान पर प्रचार सामग्री चस्पा करना नियमों के विरुद्ध माना जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने प्रत्याशियों की रैली के लिए तीन स्थान तय किए हैं। इसके अलावा उन्हें 14 जगहों पर होर्डिंग्स लगाने की अनुमति रहेगी। इनकी सूची बकायदा तैयार हो चुकी है और सभी प्रत्याशियों को इसकी सूचना दी जाएगी। बता दें कि पार्षद और चेयरमैन के लिए 78 प्रत्याशी मैदान में हैं। 67 पार्षद और 11 चेयरमैन प्रत्याशी हैं जबकि वार्ड-7 से सुमन गोयल निर्विरोध पार्षद चुनी जा चुकी हैं।
इस समय चेयरमैन प्रत्याशियों की नजर जातिगत वोट बैंक पर है। शहर के कुछ पूर्व पार्षदों और मौजूदा प्रत्याशियों की मानें तो जाट समुदाय के करीब दस हजार वोट हैं जबकि इसके बाद वैश्य और ब्राह्मण समाज का वोट बैंक है। शहर में अनुसूचित जाति के पांच हजार से अधिक वोट हैं। इसके अलावा पंजाबी, सैनी, छिपी, अहीर, स्वर्णकार और प्रजापत समाज के भी शहर में दस हजार से अधिक वोट हैं। वहीं, कुछ नामचीन चेहरे निर्दलीय चेयरमैन का चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे भी प्रत्याशी हैं जिन्होंने टिकट न मिलने पर अपने संगठन को अलविदा कहकर निर्दलीय ताल ठोंक दी। ये भी संगठन के प्रत्याशी के वोट बैंक को प्रभावित कर सकते हैं। चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ता जाएगा और जो प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में कामयाब हो गया, उसके लिए बाजी जीतना आसान हो जाएगा। शहर में कुल 42635 वोटर्स हैं और 19 जून को 43 बूथों पर मतदान होगा। वार्ड-7 में दो बूथ हैं और वहां पार्षद निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं, इसलिए वहां मतदान नहीं होगा।
विज्ञापन

- यहां कर सकेंगे प्रत्याशी रैली
इनेलो, आम आदमी पार्टी, भाजपा और बसपा ने चेयरमैन के लिए अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारा है जबकि सात निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इनके लिए प्रशासन ने तीन रैलीस्थल तय किए हैं, जिनमें नई अनाज मंडी, हुडा सेक्टर और जनता कॉलेज का बलिदान स्टेडियम है।
- इन जगहों पर होर्डिंग्स लगाने की होगी अनुमति
प्रत्याशियों के होर्डिंग्स के लिए 14 स्थान तय किए गए हैं। इनमें शहीद उद्यम सिंह अस्पताल के समीप फ्लाईओवर, पुराना सिविल अस्पताल, परसराम हेतराम स्कूल के साथ, सिटी थाना के सामने पशु अस्पताल, वार्ड-18 स्थित कृषि विभाग कार्यालय के समीप, ढाणी फाटक के पुल के नीचे, महेंद्रगढ़ चुंगी से महेंद्रगढ़ बाईपास तक, भिवानी चौक से महेंद्रगढ़ बाईपास तक, रोहतक रोड पर फाटक से सीसीआई की तरफ, रंगीला मंदिर से एपीजे कॉलेज तक, गोशाला चौक से महेंद्रगढ़ चुंगी तक व पंचनंद चौक से स्वामी विवेकानंद द्वार तक परसराम स्कूल की तरफ की जगह शामिल हैं।
- शहर के साथ सोशल मीडिया का सहारा ले रहे प्रत्याशी
चेयरमैन प्रत्याशियों की अगर बात करें तो शहर के वार्डों में जाने के अलावा सोशल मीडिया का भी प्रचार में सहारा ले रहे हैं। कोई फेसबुक पर पोस्ट डाल तो कोई चुनाव चिह्न का व्हाट़्सएप पर स्टेट्स लगाकर मतदाताओं से 19 जून को उसके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहा है।
वर्जन::
प्रत्याशियों के लिए रैली करने व होर्डिंग्स लगाने की जगह तय कर दी गईच हैं। इसके अलावा अगर कोई अन्य जगह होर्डिंग्स लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अनिल यादव, दादरी एसडीएम एवं चुनाव रिटर्निंग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें