फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : साइंस में 99 फीसदी वालों को भी नहीं मिला प्रवेश

विज्ञापन
एपीजे कॉलेज में एडमिशन के लिए शनिवार को पहली मेरिट लिस्ट देखतीं छात्राएं । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। यूजी कोर्स में दाखिले के लिए शनिवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। जनता पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष में ऑल इंडिया ओपन मेरिट में 99 प्रतिशत अंकों वाले उम्मीदवार का भी दाखिला नहीं हो सका है। जनता कॉलेज की बीएससी नॉन मेडिकल संकाय की उच्चतम मेरिट 104 और न्यूनतम 99.2 प्रतिशत रही है। इसी प्रकार इसी संकाय में हरियाणा ओपन कैटेगरी की मेरिट उच्चतम 99.2 व न्यूनतम 91 प्रतिशत रही है।
विज्ञापन

जनता कॅालेज एडमिशन को-ऑडिनेटर डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को यूजी कोर्स में बीएससी, बीकॉम की पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई है। मेरिट लिस्ट में 245 आवेदक को जनता कॉलेज ऑलट हुआ है। बीएससी नॉन मेडिकल में 116 आवेदकों, बीएससी मेडिकल संकाय में 52 और बीकॉम प्रथम वर्ष में 77 आवेदकों को कॉलेज अलॉट किया गया है। बीए प्रथम वर्ष की सूची शिक्षा निदेशालय की ओर से अभी जारी नहीं की जा सकी है। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवार 15 सितंबर तक अलॉट हुए कॉलेज में अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। फीस ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों रूप में जमा करवाई जा सकेगी। दूसरी ओर एपीजे कन्या कॉलेज के एडमिशन को-ऑडिनेटर सज्जन गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में बीएससी नॉन मेडिकल संकाय में 29 आवेदक अलॉट किए गए हैं। बीकॉम संकाय में 13 आवेदक को कॉलेज अलॉट हुआ है। बीएससी संकाय की अधिकतम मेरिट लिस्ट 98.2 और न्यूनतम 68.6 प्रतिशत रही है। बीकॉम की मेरिट उच्चतम 93.4 व न्यूनतम 68 प्रतिशत रही है।
जनता कॉलेज मेरिट लिस्ट
बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष
ऑल इंडिया ओपन वर्ग 104-99.2 प्रतिशत
हरियाणा ओपन वर्ग 99.2-91
एससी वर्ग 86.2-70.8
बीसीए वग 90.6-77.4
बीसीबी वर्ग 90.8-81
बीएससी मेडिकल संकाय
ऑल इंडिया ओपन वर्ग 103-99
हरियाणा ओपन वर्ग 98.8-89.8
एससी वर्ग 88-82.2
बीसी ए वर्ग 89.6-82
बीसीबी वर्ग 83.4
बीकॅाम संकाय
ऑल इंडिया ओपन वर्ग 104.2-97.4
हरियाणा ओपन वर्ग 97.4-64.6
बीसी व एससी वर्ग ऑल एडमिट
: ये है विभिन्न कॉलेजों में आवेदनों की स्थिति
जनता पीजी कॉलेज में सर्वाधिक 2219 आवेदन कर रखे हैं। बीए प्रथम वर्ष मेें 1577 उम्मीदवारों ने आवेदन रखे हैं, जबकि इस कोर्स में 560 सीटें हैं। इसी प्रकार बीएससी प्रथम वर्ष में 160 सीटों पर 391 उम्मीदवारों ने आवेदन कर रखा है। इसी प्रकार बीकॉम में 160 सीटों के लिए 133 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। बीएससी मेडिकल संकाय में 80 सीटों के लिए 118 उम्मीदवारों ने आवेदन कर रखे हैं। बाढड़ा स्थित महिला कॉलेज में कुल 741 आवेदन हैं। बाढड़ा में बीए प्रथम वर्ष में सीटें 280 पर 600 आवेदन आए हैं। बीएससी में 100 सीटों के
विज्ञापन

लिए 100 आवेदन, बीकॉम में 80 सीटों के लिए 20 आवेदन आए हैं। वहीं मांढ़ी कॉलेज में बीए में 160 सीटों के लिए 614 आवेदन और बीकॉम में 80 सीटों के लिए 16 आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन

फोटो= 14, 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें