बौंदकलां। माॅडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर से बौंदकलां स्थित बाबा चांदूदास धाम, भागेश्वरी व कासनी में चिकित्सा शिविर लगाए। इन कैंप की अध्यक्षता सरपंच प्रेमपाल, अजीत नंबरदार, विनोद चौहान व मोहिंद्र ने की। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बाबा भीखूदास, दयाकिशन यादव व संदीप सांगवान रहे। संगठन संस्थापक पूर्व बैंक अधिकारी बलवान साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। चिकित्सक दिनेश ग्रेवाल, दर्शना, अशोक, विकास, विजय ने सेवाएं दीं। इस दौरान आंख, कान, गला व सामान्य बीमारियों की जांच कर निशुल्क दवा वितरण किया गया। इस मौके पर संगठन के युवा विंग अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल साहू, नवीन योगी, प्रवीन योगी, सूबेदार मेजर जगमाल सिंह, सुंदर चौहान, मनदीप चौहान, चतर सिंह, अग्निवेश, सरदार सिंह, अनूप व जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
शिविर में 130 लोगों ने करवाई नेत्र जांच
चरखी दादरी। गांव छिल्लर में रविवार को ईश्वर आई अस्पताल की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें 130 लोगों की आंखों की जांच की गई और मोतियाबिंद के 10 मरीजों को ऑपरेशन करवाने का परामर्श दिया गया। कैंप में लोगों को आंखों की नियमित रूप से देखभाल करने की जानकारी दी। चिकित्सकों ने आंखों को स्वस्थ रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, विटामिन युक्त खाद्य एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। शिविर में प्रदीप छिल्लर सरपंच, विनोद सिंह, रामचंद्र पूर्व सरपंच, बलबीर पूर्व सरपंच, बबलू पंच, धर्मेंद्र, डॉ. ईश्वर सिंह, डॉ. रामचंद्र, डॉ. निधि चौहान, शिवेंद्र सिंह, मैनेजर राजकुमार, पूजा शर्मा, सुरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह ने सहयोग दिया।
मिसरी में निशुल्क नेत्र जांच शिविर 8 को
बौंदकलां। गांव मिसरी में 8 मई को स्व. ताराचंद शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि पर हनुमान मंदिर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मास्टर रोशन लाल शर्मा ने बताया कि सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में गीतांजलि अस्पताल दादरी के चिकित्सकों की टीम मरीजों की आंखों की जांच कर चिकित्सीय परामर्श व दवाएं देंगी।