फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नकाबपोश युवकों ने खिड़की से पेट्रोल डाल शराब ठेका में लगाई आग

Thu, 29 Feb 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बौंदकलां। गांव उण स्थित शराब ठेके में दो नकाबपोश युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। ठेकेदार की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बौंदकलां निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसने ऊण गांव के कटेसरा रोड पर साल 2023- 24 में परमार वाइन के नाम से शराब ठेका लिया हुआ है। उसने गांव ऊण निवासी दलबीर को बतौर सेल्समैन रखा हुआ है। 28 फरवरी की रात उसका हिस्सेदार सत्यबीर उर्फ सत्य पैसे लेने ठेके पर आया हुआ था। इसी दौरान दो नकाबपोश युवक एक पेट्रोल की बोतल व डंडा लेकर वहां आए। युवकों ने ठेके की खिड़की से पेट्रोल अंदर फेंक दिया और लाइटर से आग लगा दी। नरेश ने बताया कि ठेके के अंदर मौजूद सत्यबीर और दलबीर ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। उनका कहना है कि इस घटना से उनको दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें