फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के बाद सही से नहीं ढके मेनहोल के ढक्कन, 20 दिन में पांच वाहन चालक घायल

विज्ञापन
झज्जर घाटी में सड़क पर लेवल से उपर मैनहोल ढक्कन । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। झज्जर घाटी रोड और चरखी गेट क्षेत्र में जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही वाहन चालकों पर भारी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से सीवर लाइन की सफाई तो सही से की गई, लेकिन इसके बाद मैनहोल के ढक्कन सड़क के लेवल में करने की बजाय यूं ही छोड़ दिए। कहीं सीवर मैनहोल का लेवल सड़क से आधा फुट ऊपर है तो कहीं लोहे का ढक्कन एक तरफ से उठा हुआ है। सीवर मैनहोल ढक्कन का लेवल सही न होने के चलते पिछले बीस दिनों में पांच दुपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो चुके हैं। लोगों ने विभाग से सभी मैनहोल के ढक्कन सड़क लेवल में करने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड आठ में तीन सीवर के ढक्कन सड़क के लेवल से ऊपर हैं और वार्ड 14 के चरखी गेट क्षेत्र में दो मेनहोल खुले हैं। सफाई कार्य से पहले इन मेनहोल के चारों तरफ सीमेंट का चबूतरा था जिसे ढक्कन उठाने के लिए तोड़ा गया है। इसके बाद यह चबूतरा नहीं बनाया गया और टीम ने सफाई के बाद लेवल देखे बिना ही ढक्कन रख दिए। उमेद सिंह, प्रदीप, राजेंद्र, लीलूराम नीरज, कृष्ण, बिमला, मुन्नी, निर्मला, सुशील, सुरेश, मामकौर ने बताया कि मैनहोल के ढक्कन का लेवल सही न होने से यहां दुपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर घायल हो रहे हैं। समस्या का समाधान न होने से खफा लोगों ने शनिवार को जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताया।
लोग बोले- शिकायत के बाद भी विभाग नहीं कर रहा मैनहोल का लेवल दुरुस्त
जनस्वास्थ्य विभाग से हम समस्या की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद मैनहोल का लेवल दुरुस्त नहीं किया गया है। मैनहोल ढक्कन के लेवल में न होने से दुपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

राजेश
लंबे समय बाद नगर परिषद ने हमारे क्षत्र में सीवर लाइन की ब्लॉकेज खोलकर सीवर समस्या से निजात दिलाया है। लेकिन अब मैनहोल के ढक्कन का लेवल सही न होने से नई समस्या उत्पन्न हो गई है।
सोनू
- यहां मैनहोल का लेवल सही नहीं है और इसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर लोगों को राहत देनी चाहिए।
सुरेश
- सीवर लाइन की सफाई के बाद कर्मचारियों ने मैनहोल के ढक्कनों को सही से बंद नहीं किया। कहीं मैनहोल का ढक्कन उठा हुआ है तो कहीं लेवल से ऊपर है। विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
कृष्ण कुमार
मेरा दो दिन पूर्व ही तबादला हुआ है और ये मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसी कोई समस्या है तो जल्द ही मैनहोल के ढक्कनों के लेवल को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

संजीव कुमार त्यागी, एक्सईए, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें