फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मानकवास में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने फंदा लगा की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मानकावास निवासी एक व्यक्ति ने वीरवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के समीप पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह मृतक कुलदीप 45 का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया। मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी पूजा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वो खेत में घर बनाकर रहते हैं। वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके पति ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के समीप ही एक पेड़ पर फंदा लगा लिया। इसका पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फंदे से नीचे उतारे गए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल भेजा। शुक्रवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, जांच अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। मृतक के दस और सात साल के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें