फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। ढाणी फाटक के समीप शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिसरी निवासी राव कनेड़ी के रूप में हुई है। जीआरपी ने रविवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे स्टेशन अधीक्षक को सूचना मिली कि ढाणी फाटक के समीप एक व्यक्ति सिरसा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया है। इसके बाद जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान मिसरी निवासी राव कनेड़ी (57) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। देर रात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें