फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के गेट पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। बाढड़ा निवासी एक व्यक्ति के मकान के गेट पर फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लेकर फायरिंग में प्रयोग की गई देसी पिस्तौल भी बरामद की है। आरोपी ने पुलिस के सामने बताया कि उनकी जमीन खरीदने पर उसने फायरिंग की थी।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बाढड़ा निवासी मनोज ने थाने में घर पर फायरिंग होने की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि गत 30 सितंबर को उसने बाढड़ा निवासी सुरेंद्र से 3 कनाल 9 मरले जमीन खरीदी थी। गत 6 फरवरी को सुरेंद्र के भाई रविंद्र ने उसे फोन कर धमकी दी थी। मनोज ने पुलिस शिकायत में बताया था कि रविंद्र ने उसे कहा था कि उसने उसके भाई सुरेंद्र की जमीन खरीदी है और इसका अंजाम उसे भुगतना पड़ेगा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मनोज के घर से पुलिस को गोलियों के खोल पड़े मिले थे। मनोज ने बताया था कि गत सात फरवरी को वो परिवार सहित सिलानी गया था और आठ फरवरी को जब वो घर आया तो उसे गेट में गोली लगने के निशान मिले। पुलिस ने मनोज की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान उससे वारदात में प्रयोग देसी पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि उसके भाई की जमीन खरीदने पर ही उसने मनोज के घर पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें