फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे: बोले- मोदी झूठों के सरदार, भाजपा पहाड़ खोदकर निकालती है चूहा

Wed, 02 Oct 2024 03:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को निशाना बनाया।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चरखी दादरी जिले के बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए भाजवा व प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मोदी झूठों के सरदार हैं जबकि भाजपा पहाड़ खोदकर चूहा निकालती है। वर्ष 2014 में सत्ता संभालने से पहले मोदी ने तो देशवासियों से वादें किए, उन्हें 10 साल के शासन के बाद भी नहीं निभाया।

विज्ञापन


मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव से पहले मोदी ने कहा था कि कांग्रेस नेताओं का काला धन विदेश में है और अगर भाजपा की सरकार बनी तो उसे देश में वापस लाकर प्रत्येक देशवासी के खाते में 15 लाख डालूंगा। उनका यह वादा जुमला साबित हुआ। हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा भी मोी ने नहीं निभाया। हरियाणा की बात करें तो 5 लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही जबकि अब तक 1.60 लाख स्थायी पद खाली पड़े हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के एक सिरे का दिल्ली तो दूसरे का चंडीगढ़ की तरफ खिंचाव है और डबल इंजन की सरकार इसके चलते पटरी पर एक ही जगह खड़ी हुई है। कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल ने 9 साल शासन किया और प्रदेश की गठबंधन सरकार के दोनों इंजन फेल होते ही उन्हें बदलकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को जवान और किसान की अहमियत नहीं पता है। आरएएस और भाजपा में कोई किसान नहीं है और यही कारण है सरकार अंबानी व अदानी जैसे उद्योगपतियों की मदद करती है।

ये भी पहुंचे रैली में
बाढड़ा में आयोजित रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, चुरु सांसद राहुल कस्वां, भारती कृष्णा व राज्यसभा सदस्य नासिर हुसैन भी पहुंचे।

विज्ञापन

हरियाणा में बीजेपी सरकार की उलटी गिनती शुरू :दीपेन्द्र हुड्डा

झज्जर में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। अब केवल 5 दिन की ही रह गई है बीजेपी की सरकार। हरियाणा की जनता कांग्रेस के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश देगी। पूरे हरियाणा के 90 हलकों से एक ही आवाज आ रही है बीजेपी सरकार जा रही है और कांग्रेस सरकार आ रही है।

वह झज्जर विधानसभा के गांव अकेहड़ी मदनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल के समर्थन में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 10 साल में बीजेपी सरकार ने विकास में नंबर 1 रहे हरियाणा का भट्ठा बैठा दिया और गरीबों के हित की सारी योजनाएं बंद कर देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, अपराध, नशा, महंगाई, भ्रष्टाचार वाला राज्य बना दिया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय झज्जर में रेल लाइन बिछ रही थी, बहादुरगढ़ मेट्रो बनी, बाढ़सा एम्स में अस्पताल आए, 4 नए थर्मल कारखाने लगे।

लेकिन 10 साल में बीजेपी सरकार ने इलाके में विकास के काम करना तो दूर यहाँ आने तक की जहमत नहीं उठाई। चुनाव के पहले दिल्ली से बीजेपी के नेता यहाँ वोट लेने आते हैं लेकिन अपनी सरकार के 10 साल के काम नहीं बता पाते। किसान, मजदूर, आँगनवाडी वर्कर, आशा वर्कर, सरपंच, खिलाड़ी बेटियां, नौजवान समेत ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा जिस पर बीजेपी सरकार ने अत्याचार न किया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें