फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अक्षय तृतीया और महर्षि परशुराम जन्मोत्सव मनाया

Fri, 10 May 2024 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
भगवान परशुराम को याद करते ब्राह्मण जन कल्याण समिति सदस्य। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। ग्रामीण अंचल ब्राह्मण जन कल्याण समिति की ओर से शुक्रवार को शहर के देबी ढाणा रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में अक्षय तृतीया व महर्षि परशुराम जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

इसके बाद में पूजन व हवन किया गया। सभी नागरिकों ने हवन में आहुति अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की। समिति के प्रधान रामानंद शर्मा व पूर्व प्रधान सूबेदार दयाराम ने बताया कि महर्षि परशुराम के जीवन से अन्याय व अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा मिलती है। कथाओं के अनुसार भगवान नारायण ने अपने छठे अवतार में पृथ्वी पर ऋषि जगदमिनी के घर में परशुराम के रूप में अवतार लिया था। उन्होंने अन्याय व अत्याचार के खिलाफ शस्त्र उठाकर 21 बार धरती से क्षत्रियों का संहार किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर उप-प्रधान छोटूराम घसौला, महासचिव शशीकांत भारद्वाज, खजांची जयभगवान, कृष्ण रावलधी, मनीराम शर्मा, बल्लू पहलवान, अक्षय महराणा, सूबेदार मेजर जयचंद, संदीप रावलधी, कुलराज रावलधी, प्रीतम लोहरवाड़ा, बख्तावर, मनीराम समसपुर, दिनेश शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें