आदमपुर में आयोजित कबड्डी स्पर्धा की विजेता टीम मुख्य अतिथि और एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ।
- फोटो : CharkhiDadri
झोझूकलां। आदमपुर स्थित रामस्वरूप अकादमी में लड़कों और लड़कियों की जूनियर व सब जूनियर कबड्डी स्पर्धा हुई। जूनियर वर्ग में सात और सब जूनियर वर्ग में आठ टीमों ने सहभागिता निभाई। लड़कों के जूनियर वर्ग में रानीला और लड़कियों के वर्ग में आदमपुर की टीम विजेता बनी। लड़कों के सब जूनियर वर्ग में फौगाट और लड़कियों के वर्ग में काकड़ोली की टीम ने बाजी मारी। विजेताओं को सम्मानित कर स्पर्धा का समापन किया गया। इस स्पर्धा की विजेता टीमें अब राज्य स्तरीय स्पर्धा में अपना दमखम दिखाएंगी।
दादरी कबड्डी संघ के सचिव कुलदीप दलाल ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला दादरी कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजेश फौगाट, जजपा युवा अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र सांगवान लहरी व भूपेंद्र परमार ने किया। जूनियर वर्ग लड़कों के मुकाबले में रानीला 18 अंक लेकर विजेता और काकड़ौली की टीम 13 अंक प्राप्त कर उप विजेता बनी। लड़कियों के वर्ग में आदमपुर की टीम ने 35 अंक के साथ पहले और काकड़ौली की टीम ने 30 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही।
सब जूनियर लड़कों के वर्ग में फौगाट गांव की टीम ने 20 अंक प्राप्त कर प्रथम व झोझू की टीम ने 8 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों की टीम में काकड़ौली की टीम ने 26 अंक हासिल कर पहला पायदान हासिल किया जबकि कलाली की टीम ने 15 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का समापन भल्लेराम, मंजीत पहलवान व कालिया ने किया। स्पर्धा की विजेेता टीमें 30 व 31 अक्तूबर को भिवानी के केलंगा में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेगी। इस अवसर पर विरेंद्र फौगाट, अजीत फौगाट, रत्न, रविंद्र कौर, पूर्व सरपंच हुकम सिंह, पूर्व सरपंच रामअवतार, विजय साहू, भूमित सांगवान, सुबेदार विजय सांगवान, कृष्ण को व धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।