फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: जम्मू-कश्मीर में चरखी दादरी का जवान आतंकी हमले में शहीद, पत्नी बोलीं- शहादत पर गर्व, बेटे को भी भेजूंगी सेना में

Fri, 15 Apr 2022 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

शहीद श्रीओम अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान थे। महराणा निवासी श्रीओम 1998 में सेना में भर्ती हुए थे। सूबेदार के तौर पर जम्मू-कश्मीर के शोपियां में तैनाती थी। गुरुवार रात साढ़े दस बजे परिजनों को मिलिट्री अस्पताल से शहादत की खबर मिली। आतंकियों से मुठभेड़ के लिए जा रही टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन
शहीद सूबेदार श्रीओम का फाइल फोटो, शहीद की फोटो के साथ पत्नी वे बेटा बेटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों की घेराबंदी के लिए जा रही सेना की टीम का हिस्सा बने हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव महराणा निवासी सूबेदार श्रीओम गुरुवार को ऑपरेशन में शहीद हो गए। परिजनों को रात करीब साढ़े दस बजे मिलिट्री अस्पताल से उनकी शहादत की सूचना मिली। श्रीओम पिछले चार साल से शोपियां में तैनात थे। शनिवार दोपहर तक उनकी पार्थिव देह गांव पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

महराणा निवासी श्रीओम (42) अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान भी थे। 1998 में वे 17 राजपूत राइफल में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। जूनियर एशियाड के अलावा वो सर्विस कलर के गोल्ड मेडलिस्ट थे। उनके बेटे योगेश और चाचा ने बताया कि शोपियां में उनकी तैनाती 44 आरआर बटालियन में थी। गुरुवार को वहां सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई और श्रीओम इस ऑपरेशन का हिस्सा थे। वो आतंकी हमले में शहीद हो गए। 


वहीं, श्रीओम की शहादत से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी और ग्रामीण जांबाज के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। श्रीओम के दो बच्चे हैं। बेटी जयंती बड़ी है और वो एपीजे महिला महाविद्यालय में एमएससी कर रही है जबकि बेटा योगेश मंदोला स्थित यदुवंशी स्कूल में बारहवीं कक्षा का छात्र है। श्रीओम का छोटा भाई रविंद्र भी सेना की 19 राजपूत राइफल में तैनात है और उनकी पोस्टिंग पंजाब में है।

विज्ञापन


पत्नी कविता बोलीं- पति की शहादत पर गर्व, बेटे को भी भेजूंगी सेना में 
श्रीओम की पत्नी कविता को शहादत की खबर उनके बेटे योगेश ने ही दी। रात करीब साढ़े दस बजे परिवार को यह खबर मिली जिसने एकाएक सबको स्तब्ध कर दिया। वहीं, शहीद की पत्नी कविता का कहना है कि उसे पति की शहादत पर गर्व है। बेटे योगेश को भी देशसेवा के लिए वो अब सेना मे भेजेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें