फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख रुपये के मुर्गे और फीड उठाने के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। नांधा निवासी मुर्गा फार्म संचालक ने एक व्यक्ति पर जबरन 30 लाख के मुर्गे व फीड उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। डीएसपी की जांच के बाद पुलिस ने इस संबंध में डालनवास निवासी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नांधा निवासी बिजेंद्र ने गत 19 मार्च को आईजी कार्यालय में एक शिकायत सौंपी थी। इसमें एक व्यक्ति पर तत्कालीन बाढड़ा थाना प्रभारी की मदद से फार्म पर आकर मुर्गा ले जाने का आरोप लगाया गया था। आईजी कार्यालय के निर्देशों पर एसपी ने इस मामले की जांच बाढड़ा डीएसपी को सौंपी थी। डीएसपी ने इस मामले की जांच की जिसमें आरोपी पर लगाए गए आरोप सही पाए गए,जबकि तत्कालीन थाना प्रभारी पर लगाए गए आरोप निराधार पाए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें