घर के गेट पर भाती का तिलक लगाकर स्वागत करती लता
- फोटो : अमर उजाला
दरवाजे पर तिलक लगाकर किया स्वागत, आंगन में लिया भात
भात भरने आए इस्लाम मलिक और उसके साथियों का लता ने दरवाजे पर तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रवेश द्वार पर ही भातियों का मुंह मीठा करवाया गया। इसके बाद आंगन में बैठकर भात भरने की रस्म पूरी की गई। भात कार्यक्रम में मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद इमरान, अख्तर, शाहिन, सुभान अली, हनीफ, इकबाल, नासिर, शौकीन मलिक, शेरखान, सुरेंद्र, सुब्बे, महिंद्र व राजूद्दीन आदि पहुंचे।
मंदिर व गोशाला के लिए दिया 100-100 रुपये दान
भात में इस्लाम ने 15 हजार रुपये, 25 पेंट- शर्ट, 25 लेडीज सूट व अन्य शगुन का सामान और रितू के गहने लेनदेन पूरा किया। भात के दौरान मुस्लिम इंतजामिया कमेटी सदस्यों ने गोशाला व मंदिर में हिंदू रिवाज के अनुसार 100-100 रुपये दान किए।
दोनों परिवार मिलकर मनाते हैं एक-दूसरे के त्योहार : मोहम्मद शरीफ
मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के प्रधान मोहम्मद शरीफ और सचिव अब्बास अंसारी ने बताया कि दोनों परिवार पिछले दो दशकों से सभी त्योहार मिलजुल कर मनाते हैं। उन्होंने बताया कि इस्लाम विभिन्न गांवों में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का कार्य करता है। मुस्लिम परिवार द्वारा हिंदू बहन की बेटी में भात भरने की पहल करना एक आपसी भाईचारे की अनोखी मिसाल पेश की है।