बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
भिवानी से ये सामान बरामद
गैंगस्टर के गुर्गों के खिलाफ चलाए स्पेशल अभियान के दौरान पुलिस टीमों को दस मोबाइल फोन, एक टैब, तीन सिमकार्ड, सात मोबाइल बॉक्स बरामद हुए हैं। इस दौरान पांच एटीएम कार्ड, सात बैंक पासबुक, पांच चेकबुक बरामद हुईं। दो पेन ड्राइव, एक डीवीआर, तीन आधार कार्ड व नौ दस्तावेज भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने अजय मीठी के घर से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक भी बरामद की है। संदीप उर्फ भोला निवासी बिचला पाना तालु से बिना नंबर की एक बाइक और एक कार बरामद हुई है। सोनू उर्फ विनोद मीठी के घर से पांच कारतूस भी बरामद हुए हैं।
80 गैंगस्टर्स जिला पुलिस की रडार पर
करीब आठ घंटे तक कार्रवाई की गई। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो एफआईआर दर्ज की गई। जिन 20 बदमाशों के यहां दबिश दी गई वो हार्ड कोर क्रिमिनल हैं। इनके अलावा 60 और बदमाशों की सूची पुलिस ने तैयार की है। ये गैंग सरगनाओं के मददगार भी हैं और इन भी केस भी दर्ज हैं। -नितिका गहलोत, एसपी
सुबह 5 बजे से दोपहर एक बजे तक चली कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी टीनू , सोनू मीठी के गुर्गों के अलावा भिवानी के कुख्यात बदमाश हंसराज उर्फ हंसा के घर और बाड़े में दबिश दी गई। इन ठिकानों से काफी सामान भी पुलिस को बरामद हुआ है। -वीरेंद्र सिंह डीएसपी भिवानी।