फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलघरों तक पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग ले रहा पुलिस मदद

विज्ञापन
बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी हैड पर निरीक्षण करने पहुंची विभाग की टीम व पुलिस जवान। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की नहरों में 24 दिनों के बाद पानी पहुंच गया है। इस बार जिले को 800 क्यूसेक पानी मिला है। ऐसे में नहरी पानी की चोरी रोकने व जलघरों तक पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग की टीमें मौका का दौरा कर रही हैं। इसके साथ ही पुलिस की मदद भी ली जा रही है, ताकि जलघरों को जल्द भरा जा सके। इस समय शहर व गांवों में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं और टैंकर से पानी डलवा कर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की मुख्य लोहारू कैनाल में 680 और बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी में 120 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। लोहारु कैनाल से शहर के मुख्य चंपापुरी जलघर में व बधवाना नहर से कपूरी-रामनगर के जलघर में पानी डाला जा रहा है। जलघरों में पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग अधिकारी व पुलिस टीमें निगरानी में जुटे हैं। मंगलवार को जेई कपिल हुड्डा, जेई मोहित, जेई अमनदीप, मंदीप और सुखवीर सिंह की टीम ने पुलिस बल के साथ साइटों का निरीक्षण किया। इसके अलावा बेलदार भी नहरी पानी की साथ-साथ निगरानी कर रहे हैं, ताकि कहीं कटाव एवं रिसाव न होने पाए और पानी टेल तक पहुंच जाए।
20 प्रतिशत टैंक भरने के बाद ही होगी पानी की सप्लाई
जनस्वास्थ्य विभाग इस समय शहर व गांवों में ट्यूबवेल के पानी की आपूर्ति कर रहा है। दादरी शहर में तो एक दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति की जा रही है तो गांवों में भी विभाग एक दिन छोड़कर पेयजल की आपूर्ति करता आ रहा है। इस दौरान भी सप्लाई में आने वाले पानी को लोग रसोईघर या पीने के काम में इस्तेमाल नहीं कर सकते।
विज्ञापन

शहर के दोनों जलघरों में पानी डलना शुरू हो गया है और इन्हें भरने में एक सप्ताह से दस दिन का समय लगेगा और टैंकों के 20 प्रतिशत तक भरने के बाद ही नहरी पानी की आपूर्ति जिले में हो सकेगी।
जिले की नहरों में पानी पहुंच गया है। जलघरों में पानी भरा जा रहा है। इस बार जिले को 800 क्यूसेक पानी मिला है। 15 दिन में जलघरों में पानी भर दिया जाएगा। - कपिल हुड्डा, जेई, सिंचाई विभाग।

शहर के कपूरी-रामनगर जलघर में डाला जा रहा नहरी पानी।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें