फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: विद्यार्थियों से पहले पीटीआई और डीपीई सीखेंगे योग के गुर

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते जिला उपायुक्त प्रदीप गोदा? - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को नई अनाज मंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के पीटीआई व डीपीई को इसके लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी जिला उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने दी। उन्होंने बताया कि डीपीई और पीटीआई के लिए प्रशिक्षण शिविर नई अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने अपने कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उपायुक्त ने कहा कि 28 से 30 मई तक सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के पीटीआई व डीपीई का तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा और इसमें पहुंचना अनिवार्य है। शिविर का समय सुबह छह बजे से 7.30 बजे तक का है।
उपायुक्त ने कहा कि जिला के सभी पीटीआई व डीपीई एक से तीन जून तक अपने स्कूल के विद्यार्थियों को योग करवाएंगे। इसी प्रकार 9 से 11 जून को जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा और 13 से 15 जून तक सांसद, विधायकों व अन्य पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। ये योग प्रशिक्षण शिविर आयुष विभाग और पतंजलि योग समिति के योग प्रशिक्षकों द्वारा आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

एक से तीन जून तक स्कूलों में लगेंगे प्रशिक्षण शिविर
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के बाद एक से तीन जून तक सभी स्कूलों में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाया जाएगा। उपायुक्त पूनिया ने बताया कि 20 जून को योग दिवस की फाइनल रिहर्सल होगी और 21 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा।
बैठक में ये अधिकरी रहे मौजूद -
बैठक में दादरी एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह, बाढड़ा के एसडीएम संजय कुमार, नगराधीश नरेंद्र कुमार, डीएसपी जोगेंद्र सिंह, डॉ. राकेश, योग प्रशिक्षक विकास राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें