फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा की कार्रवाई: मोटर व्हीकल ऑफिसर को किया निलंबित, ओवरलोड ट्रक की थी समस्या

Fri, 19 Jul 2024 02:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी में मंत्री मूलचंद शर्मा एक्शन मोड में दिखाई दिए। कार्यक्रम में ऑफिसर ने मंत्री को बताया कि इस माह विभाग 50 लाख के चालान कर चुका है। वहीं, मंत्री ने आरटीए की बात काटते हुए एमवीओ को लेकर पूछताछ की तो शिकायतकर्ता ने कह दिया कि वो तो सबसे बड़ा भ्रष्ट है।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को दादरी लघु सचिवालय में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में एमवीओ (मोटर व्हीकल ऑफिसर) को निलंबित कर दिया। मंत्री ये आदेश ओवरलोड वाहनों के संबंध में आई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए की। साथ ही उन्होंने डीसी मनदीप कौर को ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के आदेश दिए।

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार सुबह लघु सचिवालय में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में दिनेश वशिष्ठ व अधिवक्ता संजीव तक्षक ने ओवरलोड वाहनों की समस्या रखी। उन्होंने कहा कि आरटीए व खनन विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है जिसके चलते आमजन को ओवरलोड व अवैध खनन से परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

संजीव तक्षक ने कहा कि जिले में हर साल होने वाले हादसों में से 50 फीसदी हादसे भारी वाहनों की वजह से हो रहे हैं जबकि दादरी में आरटीओ ही तैनात नहीं है। ये तथ्य सुनने के बाद जब मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों से बातचीत की तो सामने आया कि महेंद्रगढ़ जिले में तैनात आरटीए के पास ही दादरी व भिवानी जिले का भी अतिरिक्त कार्यभार है।
विज्ञापन


इसके बाद मंत्री ने महेंद्रगढ़ आरटीए से जवाब तलब किया। लिंक ऑफिसर ने मंत्री को बताया कि इस माह विभाग 50 लाख के चालान कर चुका है। वहीं, मंत्री ने आरटीए की बात काटते हुए एमवीओ को लेकर पूछताछ की तो शिकायतकर्ता ने कह दिया कि वो तो सबसे बड़ा भ्रष्ट है। ये बात सुनकर मंत्री मूलचंद शर्मा ने एमवीओ को निलंबित करने के आदेश दे दिए।

आरटीए को कम से कम तीन दिन दादरी में देनी होगी सेवा
बैठक में डीसी मनदीप कौर ने कहा कि दादरी में ओवरलोडिंग की समस्या ज्यादा है जबकि महेंद्रगढ़ आरटीओ सप्ताह में दो दिन यहां आते हैं। डीसी ने ओवरलोडिंग रोकने के लिए आरटीए को सप्ताह में कम से कम तीन दिन दादरी भेजने की मांग की और मंत्री ने इस पर सहमति जताते हुए आरटीओ को आदेश दे दिए।

मंत्री के अनुसार
ओवरलोडिंग संबंधी शिकायत कष्ट निवारण समिति की बैठक में मेरे पास आई थी। इस पर संज्ञान लेकर एमवीओ को निलंबित कर दिया है। साथ ही ओवरलोड वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने के आदेश भी स्थानीय प्रशासन व विभाग को दे दिए गए है। -मूलचंद शर्मा, उद्योग मंत्री, हरियाणा सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें