फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं ने निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को आप कार्यकर्ताओं व इंडिया गठबंधन ने पीएम का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय से भाजपा कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। वहां भाजपा के खिलाफ नारे लगाए फिर भाजपा कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर रोष जाहिर किया। जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी भाजपा का आत्मघाती कदम है। भाजपा जानबूझकर चुनाव प्रचार से रोकने के लिए उन्हें जेल में डाल रही है। उन्होंने कहा कि जिस शरतचंद्र ने केजरीवाल के खिलाफ बयान देने से मना किया तो भाजपा की ईडी ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

इस मौके पर राकेश चांदवास, महेश गुप्ता, संजीव गोदारा, राष्ट्रीय संयोजक ऑल इंडिया किसान कांग्रेस राजू मान, सुशील धानक, वीरेंद्र पप्पू, सुरेंद्र परमार, सार्थक सांगवान, राजकुमार घिकाड़ा, रामफल डांडमा, बिजेंद्र, भूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो-13
भाजपा जिला कार्यालय के सामने रोष जताते आप कार्यकर्ता। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें