फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में सीआरपीएफ जवान ने बेटे के बाद खुद को मारी गोली

विज्ञापन
घायल संजय को एंबुलेंस से रोहतक ले जाते हुए परिजन। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। पारिवारिक विवाद के चलते शहर के वार्ड-18 निवासी सीआरपीएफ जवान ने पहले बेटे और फिर खुद को गोली मार ली। घायल जवान को पीजीआई पहुंचाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि उसके बेटे ही हालत खतरे से बाहर है। मृतक का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह सिविल अस्पताल में करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रूप से झज्जर जिले के झांसवा गांव निवासी संजय (42) कुछ सालों से शहर के वार्ड-18 में मकान बनाकर रह रहा था। वह हवलदार के पद पर कार्यरत था और पोस्टिंग झाड़ोदा में थी। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक माह से दंपती के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर वह ड्यूटी से घर लौटा था। उसी दौरान उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। जब उसके छोटे बेटे हैप्पी (17) ने बचाव का प्रयास किया तो इससे आह्त संजय ने अपने बेटे पर फायरिंग कर दी। गोली हैप्पी की जांघ में जा लगी और वह लहूलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके कुछ देर बाद ही संजय ने पिस्टल अपनी कनपटी से सटाकर खुद को भी गोली मार ली। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। सिटी थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक विवाद सामने आया है। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह करवाया जाएगा जबकि उसके बेटे की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें