फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: निरक्षर व्यक्तियों को बनाया जाएगा साक्षर, बीईओ ने दिए चिह्नित करने के निर्देश

Mon, 26 Feb 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बौंदकलां के मिसरी राजकीय स्कूल में आयोजित बैठक में विचार रखते हुए अधिकारी। 
विज्ञापन
बौंदकलां। मिसरी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नवभारत साक्षर अभियान के तहत निजी व सरकारी स्कूल मुखियाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फौगाट ने की। उन्होंने स्कूल मुखियाओं को कहा कि आसपास जितने भी ऐसे व्यक्ति हैं, जो पढ़-लिख नहीं सकते उन्हें चिह्नित कर पोर्टल पर रजिस्टर्ड करें। इस काम के लिए विद्यार्थियों, ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद लें।
विज्ञापन


बीईओ राजबाला फौगाट ने कहा कि नवभारत साक्षर कार्यक्रम केंद्र का उद्देश्य 15 वर्ष या इससे ऊपर के व्यक्ति जो किसी भी कारण से पढ़ नहीं पाए, उन्हें साक्षर बनाना है। इसके लिए केंद्र सरकार ने उल्लास पोर्टल बनाया है। इसके अंतर्गत निरक्षर व्यक्ति को बुनियादी साक्षरता और अंक ज्ञान प्रदान किया जाएगा। इसके लिए वालंटियर टीचर नियुक्त किए जाएंगे।
स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाला विद्यार्थी, अध्यापक या गांव का कोई भी व्यक्ति जो पढ़ाने की इच्छा रखता है, उसे वालंटियर टीचर कहा जाएगा। कोई भी वालंटियर टीचर अधिकतम 10 निरक्षर को अपने आसपास के क्षेत्र से ढूंढ कर पोर्टल पर रजिस्टर करेगा। कहा कि इस कार्यक्रम के पूरा होने से प्रदेश में निरक्षरता खत्म होने की उम्मीद है। इस दौरान बीआरपी मनोज कुमार, डीएसएस वीनू शर्मा, प्राचार्य ओम सिंह, अनिल कुमार व जितेंद्र यादव, दीपक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें