फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर...बिजली कट के चलते विद्यार्थी नहीं निकलवा सके एडमिट कार्ड, रोड किया जाम

विज्ञापन
जाम लगाने के लिए वाहन को रुकवाते छात्र। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली कट के चलते एडमिट कार्ड न निकलवा पाने पर भैरवी राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शनिवार को दादरी-बाढड़ा रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस टीम ने एसडीएम विरेंद्र सिंह से फोन पर बात कर आक्रोशित विद्यार्थियों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने जाम खोल दिया और करीब दस मिनट बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। इसके बाद ही विद्यार्थी एडमिट कार्ड निकलवा पाए।
विज्ञापन

भैरवी राजकीय महाविद्यालय के छात्र उत्तम, राहुल, हिमांशु, जसवंत, अतुल, विष्णु, मंदीप, सचिन, निशा, मनीषा, सुनीता, स्वीटी और प्रीति आदि ने बताया कि 29 मार्च से उनकी परीक्षाएं हैं। इसके चलते पिछले दो दिनों से वो कॉलेज में एडमिट कार्ड निकलवाने आ रहे हैं। कॉलेज स्टाफ बिजली न होने का तर्क देकर उन्हें वापस भेज देता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी स्थिति ये ही रही।
इससे खफा विद्यार्थियों एकत्र होकर दोपहर 12:10 पर बाढड़ा रोड पर पहुंचे और मार्ग जाम कर दिया। इसके कुछ देर बाद सदर थाना से एसआई बलबीर सिंह अपनी टीम समेत जामस्थल पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से जाम लगाने का कारण पूछा तो उन्होंने अपनी परेशानी रख दी। इसके बाद एसआई बलबीर सिंह ने एसडीएम विरेंद्र सिंह से फोन पर बात की और उन्हें समस्या व हालातों की जानकारी दी। एसडीएम से बात करने के बाद एसआई बलबीर सिंह ने दस मिनट के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन दिया और इसके बाद साढ़े 12 बजे विद्यार्थियों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें