फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य विभाग ने 10 गुना बढ़ाई कोरोना सैंपलिंग

Tue, 04 Apr 2023 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल देती महिला।
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के मामले मिल रहे हैं और इसे देखते हुए दादरी स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। इसके मद्देनजर विभाग ने पिछले दो कार्य दिवस से सैंपलिंग दस गुना तक बढ़ा दी है। गत शुक्रवार तक जहां प्रतिदिन महज 10 से 12 सैंपल लिए जा रहे थे तो वहीं इनकी संख्या अब बढ़कर 125 पार कर गई है। विभाग का दावा है कि सैंपल संख्या अभी और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

दादरी जिले में कोरोना का फिलहाल एक भी केस नहीं है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने टीमों को सैंपलिंग के लिए दोबारा फील्ड में उतारा है। ये टीमें सिविल अस्पताल समेत पीएचसी और सीएचसी स्तर पर बनाई गई हैं। ये टीमें स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर जाकर भी सैंपल ले रही हैं। नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सैंपलिंग बढ़ाई गई है। वहीं, सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों की तरफ से वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाने के भी निर्देश मिले है।
गत शनिवार को दादरी सिविल अस्पताल में कोरोना जांच के लिए 146 और सोमवार को 106 सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को जांच के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन लगते हैं क्योंकि सिविल अस्पताल की मॉलीकुलर लैब फिलहाल बंद है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों की कमी भी बरकरार
एकतरफ कोरोना केस प्रदेश में बढ़ रहे हैं तो दूसरी ओर जिले में विशेषज्ञों की कमी बरकरार है। जिले में इस समय एक भी फिजिशियन नहीं है। इसके अलावा बाल रोग विशेषज्ञ का पद भी लंबे समय से खाली पड़ा है। दादरी जिले में सरकार को इस समय दस विशेषज्ञों की कमी दूर करने की दरकार है।

सरकार ने जारी किए हैं ये निर्देश
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने शादी में 100 से ज्यादा लोग इक्ट्ठे होने पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा सैंपलिंग और वैक्सीनेशन बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए है। जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिलेगा उसकी जीनोम सिक्वेंसिंग करवाई जाएगी। वहीं, अस्पताल में अब खांसी और जुकाम के मरीजों का भी कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है।

कोरोना सैंपलिंग हमने बढ़ा दी है। पहले जहां एक दिन में औसतन 10 से 12 सैंपल लिए जा रहे थे तो वहीं अब 100 से ज्यादा सैंपल ले रहे हैं। आने वाले समय में सैंपल संख्या और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ एवं कोरोना नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें