फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आढ़तियों ने की सरसों में नमी की छूट सात से बढ़ाकर आठ प्रतिशत करने की मांग

Tue, 04 Apr 2023 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में आयोजित बैठक में मौजूद आढ़तियों को संबोधित करते प्रधान रामकुमार रिटोलिया।
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरसों, गेहूं और चना खरीद के लिए मंगलवार को अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने की। बैठक में मिल ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने सरसों खरीद में हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। वहीं, मंडी एसोसिएशन का तर्क है कि अब सरसों खरीद का कार्य सुचारू रूप से चलेगा। आढ़तियों ने सरसों में नमी की छूट सात से बढ़ाकर आठ प्रतिशत करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन

बैठक का संचालन अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव विनोद गर्ग ने किया। नई अनाज मंडी में आयोजित बैठक में सरसों की खरीद संबंधित समस्याओं पर भी मंथन किया गया। बैठक में मौजूद मिल ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव दिए। वहीं, आढ़तियों ने सरसों के तेल की गुणवत्ता जांच को बाहर की जांच से मिलाकर दुरुस्त करने, सरसों में नमी को सात प्रतिशत से बढ़ाकर आठ प्रतिशत करने व अनाज मंडी से बाहर किसानों के अनाज को न खरीदकर केवल अनाज मंडी परिसर में खरीद करने पर आम सहमति जताई।
आढ़तियों ने मार्केटिंग बोर्ड सचिव से अनाज मंडी परिसर से लावारिस पशुओं को बाहर निकालने की भी मांग की। बैठक में राधेश्याम हड़ोदिया, सुरेंद्र कुमार, वेदपाल, अनिल बलकरा, वेदपाल चरखी, प्रतापचंद, देवीदयाल, नरेश, दिनेश, सुंदर चरखी, सुरेश, सचिन, ओमप्रकाश सनसनवाल, ऋषिपाल, मोहनलाल मकडानिया, अरमान, महाबीर, सुशील मकड़ानिया, सोनू, विजय आदमपुरिया, श्यामलाल डोहका, संदीप, संजय कानेजर, दिनेश मित्तल, भारत भूषण, डुगंरमल, कृष्ण कुमार, मनीष कुमार, लक्ष्मणदास, श्रीनिवास, विजय कानेजर, बबलू व पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें