फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर नेशनल सर्कल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा महिला टीम ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
फोटो 29 सम्मान समारोह के दौरान विजेता और उपविजेता हरियाणा की कबड्डी टीमें। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित 15वीं सीनियर नेशनल सर्कल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। महिला टीम ने स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि पुरुष टीम ने रजत पदक जीता है। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन पदाधिकारियों ने इस दमदार प्रदर्शन के लिए दोनों टीमों को बधाई दी है। महिला टीम ने फाइनल मुकाबला एकतरफा अपने नाम किया।
विज्ञापन

एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप दलाल ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित नेशनल सर्कल स्टाइल कबड्डी स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में हरियाणा महिला टीम ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले अपने नाम किए। उन्होंने बताया कि महिला वर्ग में निर्णायक मुकाबला हरियाणा और पंजाब के बीच खेला गया। हरियाणा की टीम ने इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 अंकों के अंतर से एकतरफा जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि हरियाणा की पुरुष टीम इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई और टीम को रजत से संतोष करना पड़ा। उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग में पंजाब की टीम ने बाजी मारते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि इस स्पर्धा में हरियाणा महिला टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता है। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के सभी पदाधिकारियों ने पुरुष टीम के कोच सुखपाल फरीदाबाद व सुधीर कटकड और महिला टीम की कोच ज्योति व मंजू के साथ खिलाड़ियों को बधाई दी। इसके अतिरिक्त एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार, वाइस प्रेजीडेंट धर्मबीर मलिक, बलबीर खजांची, दादरी जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष राजेश फौगाट, सुरेंद्र चहल, विरेंद्र फौगाट, सचिव कुलदीप सोनीपत व राजेश हिसार ने भी प्रदर्शन की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें