फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DadrI: भाजपा प्रभारी बिप्लब देब बोले, जो देश भारत के पीएम को वीजा नहीं देते थे, वो अब मोदी को सलाम ठोंकते हैं

Mon, 19 Jun 2023 03:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

बिप्लब देव ने कहा कि 2024 में भाजपा को फिर से हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटें जीतानी हैं और दादरी-भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह को फिर से जीताना है। उन्होंने कहा कि धर्मबीर के नाम में धर्म है जबकि उनका पहनावा भी धार्मिक है।
विज्ञापन
हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के लंबे शासनकाल पर भाजपा का 9 साल का कार्यकाल भारी पड़ा है। इस समय अवधि में देश की शाख अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है। पहले जो देश हमारे पीएम को वीजा तक नहीं देते थे, वो आज नरेंद्र मोदी को सलाम ठोंकते हैं। ये बात चरखी दादरी में आयोजित गौरवशाली भारत रैली में त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा हर स्तर पर मजबूत है, फिर चाहे दमदार नेताओं की बात करें या फिर बेदाग छवि की।

विज्ञापन


दादरी ने 36 साल तक मुझे आशीर्वाद दिया
बिप्लब देव ने कहा कि 2024 में भाजपा को फिर से हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटें जीतानी हैं और दादरी-भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह को फिर से जीताना है। उन्होंने कहा कि धर्मबीर के नाम में धर्म है जबकि उनका पहनावा भी धार्मिक है। रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि दादरी ने 36 साल तक मुझे आशीर्वाद दिया है।

एक और पारी खेलने का मौका देना चाहिए
हुड्डा राज में किसानों को ढाई रुपये के मुआवजा चेक भेजे जाते थे जबकि अब ऐसा नहीं है। उन्होंने हरियाणवी लहजे में कहा कि अगर 152-डी बनन तै स्वाद आया हो तो मोदी के नाम की ताली बजा द्यो। उन्होंने कहा कि मोदी रन बना रहे हैं। ऐसे में सूबे व देश की जनता को उन्हें एक और पारी खेलने का मौका देना चाहिए। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए आठ माह हो चुके हैं, लेकिन कांग्रेस अब तक प्रदेश कार्यकारिणी तक नहीं बना पाई है। इसके विपरित भाजपा पहले त्रिदेव, फिर शक्ति केंद्र प्रमुख और अब पन्ना प्रमुख भी घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन


जिनका वर्चस्व था, उन्हें पिता-पुत्र ने खत्म कर दिया
ओपी धनखड़ ने नाम लिए बिना पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पहले पिता-पुत्र ने अशोक तंवर का और फिर कुमारी शैलजा का वर्चस्व खत्म किया। अब उदयभान का भी जल्द ही पहले जैसा हाल कर देंगे।

रैली में ये रहे मौजूद
दादरी में आयोजित रैली में कृषि मंत्री जेपी दलाल, मंंत्री डॉ. बनवारी लाल, विधायक धनश्याम सराफ, विधायक डॉ. अभय सिंह, सामाजिक अधिकारिता मंत्री ओपी यादव, सीताराम यादव, पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी, पूर्व विधायक शशि परमार, दादरी जिला प्रभारी कमल यादव, बबीता फौगाट, दादरी जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार, भिवानी जिलाअध्यक्ष शंकर धुपड़ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें