फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 107 साल की रामबाई के पदकों का शतक पूरा, अब तीन स्वर्ण पदक और जीते

Thu, 15 Feb 2024 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

रामबाई अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर 106 पदक जीत चुकीं हैं। पुणे में आयोजित 44वीं नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रामबाई ने पदकों की संख्या का शतक पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
दादी रामबाई ने जीता गोल्ड मेडल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 44वीं नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चरखी दादरी जिले की 107 वर्षीय खिलाड़ी रामबाई ने जीत का परचम लहराते हुए 3 स्वर्ण पदक जीते हैं। देश के अलग-अलग स्थानों में आयोजित प्रतियोगिता में पिछले 9 दिनों में रामबाई 9 स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इससे रामबाई के पदकों की संख्या शतक से ज्यादा हो चुकी है।

विज्ञापन


रामबाई की दोहती शर्मिला ने बताया कि नानी रामबाई ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए 105 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतिस्पर्धा में शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते हैं। रामबाई अब तक अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर 106 पदक जीत चुकी हैं।

107 की उम्र में पदकों का शतक
गांव कादमा निवासी 107 वर्षीय रामबाई उम्र के इस पड़ाव में भी काफी सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 100 वर्ष की उम्र में खेलना शुरू किया था। देश के साथ विदेशों में भी आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर रामबाई अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़ रही हैं। अभी तक वह मलेशिया, नेपाल के साथ देश में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर 106 पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने जो पदक जीते हैं उनमें 6 पदक विदेशों में, 70 राष्ट्रीय स्तर पर और 30 राज्यस्तरीय में भाग लेकर जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें