फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय मेला में आए पात्र परिवारों को विभागीय योजनाओं अनुसार दें रोजगार: मुनीष नागपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बाढड़ा अनाज मंडी में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के दूसरे चरण के तहत मेला लगाया गया। इसमें पहुंचे
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि अंत्योदय परिवारों के लाभपात्रों को मेले में आए सभी विभाग अपनी स्कीमों के तहत स्वरोजगार देना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैंक अधिकारियों को मेले में आए आवेदनों को शीघ्र मंजूर कर लोन देने के निर्देश भी दिए। सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की आय में किसी न किसी योजना का लाभ देकर बढ़ोतरी करवाई जाए। सरकारी विभागों के पास अनेक ऐसी योजनाएं हैं, जिनको अपनाकर कोई भी परिवार 15-20 हजार रुपये महीना आमदनी कमा सकता है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि बागवानी विभाग के पास ही अनुदान की अनेक स्कीमें हैं। उदाहरण के तौर पर एक मशरूम इकाई या मधुमक्खी पालन इकाई स्थापित कर एक परिवार आय का ठोस जरिया पैदा कर सकता है। इसी प्रकार मनरेगा स्कीम में अपने गांव में ही श्रमदान कर परिवार के दो-तीन आदमी रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। सीएससी सेंटर चलाकर युवा नौकरी से भी बेहतर आमदनी कमा सकते हैं। गांव में 10-12 लोगों का स्वयं समूह बनाकर मछली पालन या झींगा पालन की इकाई शुरू की जा सकती है। इस मेले में 1238 परिवारों को बुलाया गया और इनमें से करीब 400 परिवारों के पात्रों ने अनाजमंडी में आकर इस मेले का लाभ उठाया। शनिवार 5 मार्च को झोझू खंड विकास एवं पंचायत भवन में अंत्योदय मेला लगाया जाएगा।
विज्ञापन

- इन विभागों ने लगाई स्टॉल
मेले में रोजगार विभाग, पशुपालन, बागवानी, पंचायत, पीएनबी व एसबीआई बैंक, अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, महिला विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, कॉमन सर्विस सेंटर, सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्योग विभाग, रेडक्रॉस सोसायटी, जिला बाल कल्याण परिषद आदि ने अपनी स्टाल लगाईं।
विज्ञापन

- ये अधिकारी रहे मौजूद
मेले में तहसीलदार बंसीलाल, नायब तहसीलदार अचीन काल्टा, पंचायती राज से एसडीओ श्यामलाल, अशोक कुमार, कानूनगो राजेश कुमार, शमशेर सिंह, पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. तुलसीराम, डॉ. सुनील कुमार, एलडीएम ऑफिस से उपप्रबंधक राजवंती यादव, संजीव कुमार, शंकर, सूबे सिंह, बिपिन शर्मा, असलम, जिज्ञासु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें