फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकाय चयन को लेकर बच्चों पर दबाव न बनाएं अभिभावक : आरसी पूनिया

Mon, 15 Jan 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 चरखी दादरी  के गांव नांधा में आयोजित कॅरिअर संबंधी कार्यक्रम में शामिल आरसी पूनिया व गण्यमान्य
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी के वरिष्ठ रिसोर्स पर्सन आरसी पूनिया ने गांव नांधा स्थित केएस एकेडमी के स्थापना दिवस पर युवाओं को कॅरिअर संबंधी जानकारी दी। आरसी पूनिया ने कहा कि दसवीं के बाद बच्चे अपनी रुचि अनुसार संकाय का चयन करें। मां- बाप उन पर दबाव न बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक कोर्स में प्रवेश लेने वाले युवाओं के लिए सलाह है कि प्लास्टिक, सिरामिक, टेक्सटाइल, टूल एंड डाई, फार्म मेकैनिज्म, लेदर टेक्नोलॉजी जैसे डिप्लोमा करके सरकारी-गैर सरकारी क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
पूनिया ने बताया कि महिलाओं के लिए आरवीटीआई पानीपत बेहतर विकल्प है। दसवीं कक्षा के बाद छह वर्ष की बीएससी कृषि करके खेती के क्षेत्र में भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने फुटवियर डाइवर, हॉर्स राइडिंग, ब्वॉयलर अटेंडेंट, पैनमैन से लेकर बहुराष्ट्रीय कंपनियां द्वारा संचालित आईटीआई के बारे में बताया। उन्होंने कहा आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस, वायरोलॉजी, इम्यूनोलॉजी, पब्लिक हेल्थ, एपिडेमियोलॉजी जैसे उभरते कोर्सेज का रहेगा। इस अवसर पर मास्टर संदीप, सोमबीर, राम अवतार नंबरदार, परसराम, नारायण, बलराज, सोनू, संदीप, अंकित चौधरी व ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें