फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी छावनी बना रहा रेस्ट हाउस, नौ घंटे तक 330 पुलिसकर्मी रहे अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हिसार विधायक डॉ. कमल गुप्ता के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के चलते वीरवार को दूसरे दिन भी रेस्ट हाउस पुलिस छावनी बना रहा। किसानों के विरोध के मद्देनजर सुबह सात से शाम चार बजे तक यहां 330 पुलिसकर्मी तैनात रहे। हालांकि बुधवार की तरह वीरवार को विधायक का विरोध करने किसान नहीं पहुंचे और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। एहतियात के तौर पर पुलिस ने रेस्ट हाउस से लोगों की आवाजाही बंद रखी और शाम चार बजे पुलिस फोर्स यहां से जाने के बाद ही लोगों का आगमन शुरू हो पाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को हिसार विधायक दो दिन के प्रवास कार्यक्रम के तहत दादरी आए थे। बुधवार को फौगाट खाप-19 के नेतृत्व में विभिन्न जनसंगठनों और किसानों ने रेस्ट हाउस से निकलते समय उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध किया था। इससे पहले रेस्ट हाउस की तरफ बढ़ने से रोकने पर प्रदर्शनकारियों ने डेढ़ घंटे तक जाम लगाकर रोहतक रोड की ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित रखा था।
वीरवार सुबह कमल गुप्ता के रेस्ट हाउस परिसर में होने के चलते पुलिस प्रशासन को किसानों के दोबारा विरोध करने का अंदेशा था। इसी के चलते एसपी के निर्देशों पर रेस्ट हाउस में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक यहां 330 पुलिसकर्मी तैनात रहे। यहां कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए दो डीएसपी समेत एक इंस्पेक्टर, छह एसआई और 12 एएसआई समेत एक रिजर्व कंपनी को तैनात रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें