फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जुआरी दबोचे, 1.05 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सीआईए ने छपार गांव के एक मकान में बैठकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक लाख पांच हजार रुपये बरामद हुए। आरोपियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई और उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम सीआईए टीम अपराध की रोकथाम के लिए बिरही कलां अड्डे पर तैनात थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि छपार गांव के एक मकान में बैठकर कुछ लोग रुपये दांव पर लगाकर ताश खेल रहे हैं। इस आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश और जुआ खेल रहे पांच लोगों को मौके पर ही दबोच लिया। उनकी तलाशी लेने पर पुलिस को एक लाख से अधिक की नकदी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान छपार निवासी रेवती नंदन, तिवाला निवासी संजय, बेरला निवासी राजकुमार, पैंतावास कलां निवासी राजेश व बिरही कलां निवासी जयप्रकाश के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें