फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितलाना टोल से किसान कल करेंगे घर वापसी

विज्ञापन
कितलाना टोल पर धरने के दौरान मौजूद किसान - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल धरना स्थल से जिले के किसान 11 दिसंबर को घर वापसी करेंगे। मोर्चा की ओर धरना स्थगित करने के बाद कितलाना टोल धरना संयोजक समिति की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 11 दिसंबर को घर वापसी के अवसर पर बड़ी संख्या में किसान-मजदूर टोल पर जुटेंगे और अपनी खुशी साझा करेंगे।
विज्ञापन

किसान नेता राजू मान ने कहा कि यह जीत किसान और मजदूरों की जीत है और उनका संघर्ष रंग लाया है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आंदोलन स्थगित बेशक कर दिया गया है, लेकिन सब मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार ने लिखित में जो आश्वासन दिया है, उसकी 15 जनवरी को समीक्षा की जाएगी। उनके अनुसार केंद्र सरकार मुद्दे की गंभीरता को समझेगी और तमाम वादों को पूरा करेगी, ताकि किसान और मजदूरों को मजबूरन फिर से सड़क पर न उतरना पड़े। धरने के 348वें दिन की अध्यक्षता सांगवान खाप-40 के सचिव नरसिंह सांगवान, सर्वजातीय श्योराण खाप-25 के प्रधान बिजेंद्र बेरला, किसान सभा से रणधीर कुंगड़, छोटूराम आंबेडकर मंच से गंगाराम श्योराण, जाटू खाप से मास्टर राज सिंह जताई, युवा कल्याण संगठन से बलबीर सिंह बजाड़, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से प्रताप सिंह सिंहमार, महिला किसान मोर्चा से मामकौर, बिमला व कमलेश भैरवी ने की। इस अवसर पर सांगवान खाप-40 के प्रधान एवं दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान, ओमप्रकाश, सूरजभान झोझू, रणधीर घिकाड़ा, आजाद अटेला, राजकुमार हड़ौदी, सूबेदार सतबीर सिंह, समुंद्र सिंह धायल, जगविंद्र सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें