फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की जमीन हथिया रही सरकार : किरण चौधरी

विज्ञापन
किरण चौधरी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध कर 14 किसानों को हिरासत में लेने पर पूर्व पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार बिना मुआवजा दिए किसानों की जमीन हथियाना चाहती है, जो असहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार को अविलंब हिरासत में लिए गए किसानों को छोड़ना चाहिए और उनसे बातचीत कर शांतिपूर्ण ढंग से समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खातीवास के किसी भी किसान ने सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि नहीं ली है। अलबत्ता ग्रामीणों ने आर्बिट्रेटर के सामने अलग-अलग अपील दायर की थी, जिसकी पूरी सुनवाई हुए बिना वीरवार सुबह प्रशासन के बड़े अमले ने कब्जे की कार्रवाई शुरू कर दी। किसानों की हरी फसलों को रौंदते हुए कई किसानों को हिरासत में ले लिया, जो लोकतंत्र पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा ठीक होती तो पहले किसानों से बात करके मुआवजे का वितरण करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें